{"_id":"62a24af54ed62134be1f14c9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2397988179","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच करोड़ से रोशन होंगी शहर की अंधेरी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच करोड़ से रोशन होंगी शहर की अंधेरी सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़े पांच करोड़ से रोशन होंगी शहर की अंधेरी सड़कें
गाजियाबाद। सेफ सिटी परियोजना के तहत शहर की अंधेरी सड़कों को नगर निगम जल्द ही रोशन करेगा। इन सड़कों पर रोशनी करने के लिए नगर निगम 5.29 करोड़ रुपये खर्च करेगा। निगम के प्रकाश विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन से फंड की मांग की है। इसके मिलने पर जल्द ही स्ट्रीट लाइटों को लगाने का काम शुरू होगा।
पुलिस अधिकारियों ने हर थाना क्षेत्र में ऐसे स्थलों को चिह्नित किया है, जिन पर अंधेरा रहता है। इनमें कई स्थान ऐसे हैं, जहां अभी तक विद्युत पोल भी नहीं लगे हैं। पुलिस ने इन स्थलों की सूची नगर निगम को भेजी थी। निगम के प्रकाश विभाग ने इन स्थलों पर लाइटें लगवाने के लिए सर्वे कराया है। शहर में 129 स्थलों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी और 290 विद्युत पोल लगाकर उन पर लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए आगणन तैयार कर लिया गया है, जल्द ही लाइटों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
थाना क्षेत्र प्रस्तावित हाईमास्ट लाइटें विद्युत पोल लगेंगे
कोतवाली नगर 20 10
विजयनगर 10 40
सिहानी गेट 10 10
कविनगर 6 00
मधुबन-बापूधाम 10 50
इंदिरापुरम 20 50
कौशांबी 20 50
लिंक रोड 20 10
साहिबाबाद 04 00
टीला मोड 05 05
नंदग्राम 04 00
सात स्थानों पर बनेंगे पिंक शौचालय
नगर निगम महिलाओं के लिए सात स्थानों पर पिंक शौचालय का निर्माण भी कराएगा। एक शौचालय कविनगर थाना क्षेत्र में और पांच इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बनवाए जाएंगे। इन शौचालयों को ऐसे स्थानों पर बनवाया जाएगा जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा रहता है। प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
फंड की व्यवस्था के बाद शुरू होंगे कार्य
सेफ सिटी के तहत सर्वे कराकर ऐसे स्थानों को चिह्नित कराया गया है जहां स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लाइटें लगाने की जरूरत है। इन सभी लाइटों का आगणन तैयार करा लिया गया है। जल्द ही फंड की व्यवस्था होने पर लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त