फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

78 डिस्चार्ज, 71 कोरोना संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
78 डिस्चार्ज, 71 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। पिछले तीन दिन से संक्रमित से अधिक डिस्चार्ज हो रहे हैं। मंगलवार को 78 लोगों के संक्रमित होने के एक सप्ताह पूरा होने पर पोर्टल से डिस्चार्ज किए गए। सोमवार को 130 लोग डिस्चार्ज हुए थे। 4630 लोगों की जांच के बाद आठ छात्रों समेत 71 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 275 रह गई है। मंगलवार को सबसे अधिक 29 संक्रमित 41 से 60 साल के मिले हैं। पांच से 12 आयु वर्ग के 4, 13 से 20 वर्ष के 5, 21 से 40 उम्र के 25 और साठ वर्ष से अधिक उम्र के 8 बुजुर्ग संक्रमित हुए हैं। मार्च 2020 से अब तक 86133 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 85381 मरीज अब तक स्वस्थ भी हो चुके है, जबकि 473 की मौत की पुष्टि हुई है।

जांच की संख्या बढ़ी
संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह से 75 से 80 प्रतिशत जांच कर दी गई है। इसके पहले सिर्फ 50 से 60 फ ीसदी जांच की जा रही थी। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को 3042 आरटीपीसीआर जांच और 1588 एंटीजन जांच की गई। हालांकि शासन स्तर से प्रतिदिन 3900 आरटीपीसीआर और 3500 एंटीजन जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कोरोना जांच बढ़ा दी गई है। इससे संक्रमित की पहचान हो सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed