फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एशिया कप वर्ल्ड तीरंदाजी के टीम इवेंट में साक्षी चौधरी ने जीता गोल्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एशिया कप वर्ल्ड तीरंदाजी के टीम इवेंट में साक्षी चौधरी ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली तीरंदाज साक्षी चौधरी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। ईराक में चल रहे एशिया कप वर्ल्ड तीरंदाजी रैंकिंग प्रतियोगिता के स्टेज-दो में साक्षी चौधरी ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया है। साक्षी केसाथ उनकी साथी पंजाब की प्रनीत कौर व महाराष्ट्र की अदिति गोपीचंद स्वामी ने 204 स्कोर कर गोल्ड पर निशाना साधा।
साक्षी का एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इससे पहले थाईलैंड के फुकेट में एशिया कप पहले चरण में साक्षी ने एकल स्पर्धा में गोल्ड और टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। बीते साल अगस्त 2021 में साक्षी ने पोलैंड में हुई यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर हुनर दिखाया था। वर्तमान में साक्षी देश के टॉप पांच महिला तीरंदाज खिलाड़ियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

साक्षी ने जनवरी 2021 में हैदराबाद में हुई नेशनल रैकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, 2021 नवंबर में उन्होंने सोनीपत हरियाणा साईं सेंटर में हुए खेलो इंडिया के पहले एडिशन में जूनियर वर्ग में एक सिल्वर और एक ब्रांज मेडल जीत काबिलियत साबित की थी। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक और पदक जीतने पर साक्षी के चिरंजीव विहार स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed