फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

62 नालों को ठेके पर साफ कराएगा निगम, टेंडर आज होंगे जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
62 नालों को ठेके पर साफ कराएगा निगम, टेंडर आज होंगे जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के 62 बड़े नालों की सफाई नगर निगम ठेके पर कराएगा। इसके लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग ने एस्टिमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। 30 जून तक यह सभी नाले साफ कर लिए जाएंगे, ताकि बरसात के सीजन में जलभराव न हो। इनके अलावा करीब 450 नालों को नगर निगम अपने संसाधनों से साफ कराएगा।
नगर निगम 15 अप्रैल से नालों की सफाई का काम शुरू करा देता है, लेकिन इस बार स्वास्थ्य विभाग ने यह प्रक्रिया देरी से शुरू की है। निर्माण विभाग से एस्टिमेट तैयार करा लिए गए है, अब बुधवार को टेंडर जारी किए जाएंगे। 17 मई को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद कार्यादेश जारी करने की प्रक्रिया में यह महीना बीत जाएगा। नगर निगम को एक महीने में नालों की सफाई का काम पूरा कराना होगा, वरना इस बार भी बीते साल की तरह शहर को जलभराव से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

यह है शहर के प्रमुख नाले
महामाया स्टेडियम से लेकर हिंडन नदी तक।
कैला भट्ठा से महामाया स्टेडियम तक।
इस्लाम नगर का मुख्य नाला।
शहीद नगर का मुख्य नाला।
नंदग्राम का मुख्य नाला।
विजयनगर के विभिन्न वार्डों से होकर हिंडन तक पहुंचने वाला नाला।
हापुड़ चुंगी से गोविंदपुरम तक मुख्य नाला।
शास्त्री नगर का बड़ा नाला।
वसुंधरा और वैशाली के बड़े नाले।
डीएवी स्कूल के सामने राजेंद्र नगर का नाला।
यहां होता है जलभराव
पटेल नगर, गोविंदपुरम, राजेंद्र नगर, विजयनगर, प्रताप विहार, शास्त्री नगर, कैला भट्ठा, इस्लाम नगर, नंदग्राम, लोहिया नगर, नेहरू नगर थर्ड, गोशाला अंडरपास, दवा मंडी, अंबेडकर रोड, अर्जुन नगर, वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन, ब्रज विहार, रामप्रस्थ, सूर्य नगर, चंद्र नगर, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बरसात में फिर जलभराव से जूझेगा पटेल नगर
- बनाना था खुला नाला, मेरठ तिराहे पर फिर पाइप डालने की तैयारी
गाजियाबाद। बरसात के दिनों में पटेल फिर जलभराव से जूझेगा। रैपिड रेल प्रोजेक्ट की वजह से बाधित किए गए नाले के चलते बीते साल पटेल नगर के घरों में पानी घुस गया था। लोगों के विरोध के बाद एनसीआरटीसी ने मेरठ रोड तिराहा पर अवरोध को हटाकर खुले नाले का निर्माण कराने का वादा किया था। अब एनसीआरटीसी ने नाला न बनवाकर फिर से पाइप डालकर जल निकासी कराने की तैयारी की है। हालांकि इस बार पाइप की चौड़ाई एक मीटर की बजाय दो मीटर की गई है।

पटेल नगर निवासी पंकज का कहना है कि खुला नाला बनाया जाना चाहिए था, लेकिन एक साल बीतने पर भी अधिकारियों ने जल निकासी के इंतजाम दुरुस्त नहीं किए। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में बरसात हुई तो पटेल नगर के घरों में फिर से जलभराव हो जाएगा। वहीं, नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी का कहना है कि इस संबंध में बुधवार को डीएम कार्यालय में बैठक प्रस्तावित है। इसमें नगर निगम, एनसीआरटीसी और प्रशासन के अधिकारी रहेंगे। डीएम की ओर से जो निर्देश दिए जाएंगे, उसके मुताबिक जल निकासी के इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed