फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मधुमेह की दवाई 20 प्रतिशत और रक्तचाप की 25 फीसदी हुई महंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मधुमेह की दवाई 20 प्रतिशत और रक्तचाप की 25 फीसदी हुई महंगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीवन रक्षक दवाओं पर महंगाई की मार पड़ी है। मधुमेह की दवा के 20 प्रतिशत और दिल की दवा के दाम 25 प्रतिशत तक महंगी हो गई हैं। यह इजाफा एक साल में हुआ है। दवाइयों के दाम बढ़ने से इलाज का खर्च बढ़ गया है। इनके अलावा एक साल में बुखार, सर्दी, खांसी, रक्तचाप, कई तरह की एंटीबायोटिक दवा के दाम दो से तीन बार बढ़े चुके हैं। डिजिटल थर्मामीटर, बीपी मीटर और ऑक्सीमीटर के दाम भी बढ़े हैं। बुखार नापने के थर्मामीटर से लेकर उतारने की दवा तक महंगी हुई है।
कच्चे मॉल में 40 फीसदी हुआ इजाफा
दवा कंपनियां मूल्य बढ़ोत्तरी की सबसे बड़ी वजह रॉ मैटेरियल की सप्लाई न मिलना बता रही हैं। कंपनियों का यह भी दावा है कि चीन से सप्लाई न होने के कारण यह दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कच्चे माल के रेट में 40 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। थोक दवा व्यापारियों का कहना है कि दवा कंपनियां दवाइयों में बढ़ोतरी नहीं करती है। यह बढ़ोतरी सरकार के स्तर से ही हुई है।
विज्ञापन

इनके दाम में हुई बढ़ोत्तरी
गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजदेव त्यागी का कहना है कि सेप्ट्रान टैबलेट बैक्ट्रीरियल इंफेक्शन में दी जाने वाली दवा है। एक साल पहले 10 गोलियों का पत्ता 14.48 रुपये में मिलता था। अब 22.62 रुपये हो गया है। नॉरफ्लाक्स का दाम पहले 60 रुपये था, अब बढ़कर 71 रुपये हो गया है। खांसी में दिया जाने वाले कोरेक्स सीरप पहले 100 रुपये में बिकता था, अब 111 रुपये हो गया है। दर्द निवारक डोलोनेक्स टैबलेट पहले 150 रुपये में मिलता था, अब 178.40 रुपये दाम है। मल्टी विटामिन दवाई सुप्राडिन टैबलेट 15 गोलियों का एक पत्ता 34 रुपये का आता था, अब 50 रुपये दाम है। ट्राइप्राइड-2 टैबलेट शुगर के मरीजों को दी जाती है। 15 गोलियों का पत्ता 250 से बढ़कर 272 रुपये का हो गया है। एम्लोप्रेस टैबलेट ब्लड प्रेशर के मरीजों को दी जानी वाली दवा है। 15 गोलियों का पत्ता 112 से बढ़कर 135 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा 2021 के दाम 2022 के दाम
जोराइल एम-1 (मधुमेह ) 158 रुपये 172 रुपये
ग्लाइकोमेट जीपी-1 (मधुमेह ) 72.06 रुपये 106 रुपये
एडियूलिक्स एचएम (रक्ताचाप ) 110 रुपये 121 रुपये
लोसार ( रक्तचाप) 188.29 रुपये 206.70 रुपये
डेपलट (कोलेस्ट्राल) 68.15 रुपये 74.85 रुपये
यूरीमैक्स-डी (न्यूरो विटामिंस) 434.50 रुपये 525.74 रुपये
नाइट्रोलांग-1.6 (हृदय) 151.73 रुपये 183.59 रुपये
मॉडलिक- 20 (हृदय) 215.35 रुपये 222.45 रुपये
आटोकोर सीवी-10 (रक्तचाप और पल्स) 147 रुपये 161 रुपये
लिव-52 (लिवर टॉनिक) 100 रुपये 120 रुपये
यूआरकॉल-300 (पीलिया और लिवर) 394.50 रुपये 433 रुपये
प्रैक्स -75 (कोलेस्ट्राल) 225.75 रुपये 259.65 रुपये
रैंडोज-500 (एंजाइना) 137.75 रुपये 151.35 रुपये
मेडिकल उपकरण भी महंगे
उपकरण 2021 में दाम वर्तमान दाम
डिजिटल थर्मामीटर 75 रुपये 150 रुपये
बीपी मॉनिटर 1200 से 1250 रुपये 1600 से 1700 रुपये
पल्स ऑक्सीमीटर 350 रुपये 450 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed