{"_id":"6278198dcbbad875cf5ce07e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2380953190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज नहीं आए स्टंटबाज, दो और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज नहीं आए स्टंटबाज, दो और वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाज नहीं आए स्टंटबाज, दो और वीडियो वायरल
गाजियाबाद/इंदिरापुरम। चार महीने में 18 स्टंटबाजों के 1.80 लाख रुपये के चालान कट जाने के बाद भी स्टंटबाजी पर लगाम नहीं लगी है। रविवार को कार पर स्टंट के दो और वीडियो वायरल हो गए। इनमें से एक सीबीआई अकादमी रोड का है। इसकी पहचान कर पुलिस ने पांच हजार रुपये का चालान काट दिया। दूसरा इंदिरापुरम में एलिवेटिड रोड का बताया गया है। इसमें स्टंटबाज की पहचान की कोशिश की जा रही है। सीबीआई अकादमी रोड पर स्टंट करने वाले युवक की पहचान कमला नेहरु नगर के नवीन त्यागी के रूप में हुई। 28 सेकेंड के वीडियो में कार पर स्टंट कर रहा है। इसमें वह कार पर बैठे हुए बालों को संभाल रहा है। उसका एक साथी कार चला रहा है, दूसरे ने वीडियो रिकॉर्ड किया है। इस दौरान कार सड़क पर ही गोल चक्कर घाटती रही। एसपी देहात रामानंद कुशवाहा ने बताया कि स्टंटबाजों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराने के लिए आरटीओ को रिपोर्ट भेजी जाएगी। दूसरे वीडियो में करीब 25 वर्षीय युवक चलती गाड़ी का स्टेयरिंग छोड़कर गेट पर बैठा नजर आ रहा है। उसका दूसरी गाड़ी में बैठे दोस्त वीडियो बना रहे हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर इंदिरापुरम और यातायात पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की तलाश तेज कर दी है। स्टंटबाज ने बैंगनी टीशर्ट और नीली जींस पहली हुई है। 14 सेकेंड के वीडियो में वह तेज रफ्तार में चलती गाड़ी का गेट खोलकर बाहर निकल जाता है और फिर तीन बार अलग-अलग तरीके से स्टंट दिखाता है। एसपी यातायात ने उसकी तलाश करने के निर्देश दिए हैं। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि वायरल वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।