फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लूट के विरोध पर सराफ के बेटे को गोली मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लूट के विरोध पर सराफ के बेटे को गोली मारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बढ़ते अपराध पर 31 मार्च को तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिए जाने के बाद भी शहर में सनसनीखेज वारदात का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो अप्रैल को हुई बैंक लूट के पांच दिन बाद ही बदमाशों ने बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे राकेश मार्ग पर स्थित फर्म भगवत स्वरूप बनवारी लाल जूलर्स के मालिक अरविंद वर्मा के बेटे विकास को गोली मार दी। हेलमेट पहने दो बदमाशों ने दुकान में घुसते ही सराफ-पिता पुत्र पर तमंचे तान दिए थे। दोनों ने साहस दिखाते हुए विरोध किया तो गोली चला दी। इसके बाद स्कूटी से जीटी रोड की तरफ भाग गए। पेट में गोली लगने से घायल विकास को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अरविंद कुमार ने बताया कि बदमाश नेहरू नगर तृतीय की ओर से आए थे। दोनों दुकान के बाहर पैदल नजर आए। इसके बाद अंदर घुस गए। गोली मारने के बाद कुछ दूर पैदल ही गए। वहां उनकी स्कूटी खड़ी थी। उनके जाते ही पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से विकास को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए सिंहानी गेट थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन

हाथ पकड़ते ही बदमाश ने चला दी गोली
अरविंद ने बताया कि दुकान पर वह और विकास ही थे। बदमाशों ने दुकान में घुसते ही एक पल के लिए इधर-उधर देखा और फिर तमंचे तान दिए। एक बदमाश काउंटर के नजदीक आकर बोला, माल कहां है, हमारे हवाले करो। उन्होंने उसका दायां हाथ (जिसमें तमंचा था) पकड़ लिया। विकास ने दूसरे बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। इसी बीच जिस बदमाश का हाथ पकड़ा था, उसने जोर का झटका मारा और अलग हो गया। उसने विकास के पेट में गोली मार दी। उसके बाद दोनों बदमाश दुकान से बाहर निकल गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित
एसएसपी सिहानी गेट थाना क्षेत्र की दयानंद नगर चौकी के इंचार्ज अभिमान सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। वारदात इसी चौकी क्षेत्र में हुई। लोगों ने बताया कि चेकिंग के नाम पर पुलिस खानापूरी करती है। एसएसपी ने कहा कि आसपास में चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों की जानकारी की जा रही है। उनकी लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed