फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद और दुर्गापुर शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
देश में सबसे प्रदूषित रहा गाजियाबाद और दुर्गापुर शहर
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहर की हवा लगातार जहरीली हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद और दुर्गापुर रहा। दोनों ही शहरों का एक्यूआई 338 मापा गया। वहीं दूसरे स्थान पर छपरा एवं मानेसर रहा जहां एक्यूआई 319 मापा गया।

शहर में सबसे अधिक परेशानी दिल्ली सीमावर्ती इलाकों में रही। खास तौर पर कौशांबी और यूपी गेट व भोवापुर इलाके में एक्यूआई 300 के पार मापा गया। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि दिल्ली का गाजीपुर लैंडफिल साइट केवल दिल्ली वालों के लिए ही नहीं बल्कि गाजियाबाद बॉर्डर पर रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। कौशांबी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट से सबसे अधिक परेशान कौशांबी के लोग हैं। हालांकि लोगों ने घरों में एयर प्यूरीफायर लगाए हुए हैं बावजूद इसके परेशानी होती है। पिछले सोमवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी भीषण आग के कारण रात 11 बजे के बाद लोगों ने बदबू और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की।
विज्ञापन

देश में प्रदूषित शहर :शहर एक्यूआई
गाजियाबाद 338
दुर्गापुर 338
छपरा 329
मानेसर 319
गाजियाबाद का पिछले चार दिनों का एक्यूआई
29 मार्च- 338
28 मार्च- 334
27 मार्च- 214
26 मार्च-245
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed