फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नाला बनाते वक्त स्कूल की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नाला बनाते वक्त स्कूल की दीवार गिरी, तीन मजदूरों की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार में नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई के चलते स्कूल की दीवार गिर गई। हादसे में नाला निर्माण का काम कर रहे पांच मजदूर दब गए। देर रात करीब दो बजे हुए इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने पांचों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इनमें से तीन मजदूर अतहर (23), मुनकेश (18) निवासी कुरसैल, अररिया और तौफीक आलम (21) निवासी बगदहरा, अररिया बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो घायलों साबिर और मेराजुद्दीन को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही से हुई तीन मजदूरों की मौत के बाद पहुंचे साथी मजदूरों और रिश्तेदारों ने हंगामा किया। मुआवजे की मांग पूरी न होने पर उन्होंने दोपहर तक शवों का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने और शवों को बिहार तक भिजवाने का आश्वासन मिलने पर उनका आक्रोश शांत हुआ और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगरायुक्त ने मुख्य अभियंता (निर्माण) और महाप्रबंधक (जलकल) के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से 1.04 करोड़ की लागत से यह नाला निर्माण कराया जा रहा था। निगम ने मैसर्स नार्थ इंडिया डेवलपर्स नाम की फर्म को इसका ठेका दिया था। इस फर्म ने ठेका लेकर अन्य ठेकेदार (पेटी कांट्रेक्टर) को यह काम दे दिया था। पेटी कांट्रेक्टर की ओर से मंगलवार देर रात करीब दो बजे प्रताप विहार के न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के पास नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई कराई जा रही थी। नाले का पानी निकाले बिना कराई जा रही खोदाई की वजह से यह पानी स्कूल की दीवार की नींव में चला गया और दीवार भरभराकर गिर गई। करीब 70 फुट लंबी और 10 फुट ऊंची दीवार नाले के लिए सरियों का जाल और सेटरिंग बांध रहे मजदूरों के ऊपर गिर गई। इसमें पांच मजदूर दब गए। हादसे के दौरान यहां 11 मजदूर काम कर रहे थे। 6 अन्य मजदूर दीवार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दीवार गिरते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। पांचों को अस्पताल ले जाया गया, इनमें से तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, दो घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनके इलाज का खर्च भी कंस्ट्रक्शन फर्म ने उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed