फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो बूंद जिंदगी की मिली तो टीकाकरण की रफ्तार थमी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो बूंद जिंदगी की मिली तो टीकाकरण की रफ्तार थमी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बच्चों को दो बूंद जिंदगी की मिलनी शुरू हुई तो टीकाकरण की रफ्तार थम गई। अब दिन में सिर्फ एक घंटे दोपहर दो बजे से तीन बजे तक टीकाकरण होगा। रविवार को पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत 1656 बूथों पर 2.76 लाख बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई। शुरूआत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने राजनगर सेक्टर-23 स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया। सोमवार से घर घर अभियान चलाया जाएगा। 26 मार्च तक 7.76 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है।
पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होने के साथ ही बच्चों और किशोरों को टीका लगाने की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते अब टीकाकरण एक घंटे ही हो पाएगा। अभियान में 2026 टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें 1656 बूथों पर पोलियो की दवा पांच साल तक के बच्चों को पिलाएंगी। ग्राम गनौली में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, ग्राम रोरी भोजपुर में मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच ने अभियान की शुरूआत बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो की दवा पिलाकर की।
विज्ञापन

पांच दिन में लगा 1596 को लगा टीका
गाजियाबाद। 13 महीने बाद पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू होने से बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार थम गई है। पांच दिन में 12 से 14 साल के सिर्फ 1596 बच्चों को टीका लगा है। जिले में कुल 1.46 लाख बच्चों को कार्बोवैक्स टीका लगाया जाना है। टीकाकरण करने वाले स्टाफ के अभियान में व्यस्त होने से कुछ दिन तक अब केवल एक घंटे ही टीकाकरण होगा। टीका भी तब लगेगा जब लगवाने वालों की संख्या 20 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि अभी केंद्रों पर कम बच्चे आ रहे हैं, जबकि एक वायल में 20 डोज होती है। अगर वायल खोल दी जाती है तो उसके खराब होने का अंदेशा रहता है। पहले केंद्र पर 20 बच्चे एकत्र कर लिए जाते हैं उसके बाद टीका लगाया जाता है। स्टाफ के पोलियो उन्मूलन अभियान में व्यस्त होने से केंद्रों की संख्या 27 के बाद बढ़ाई जाएगी।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी केंद्र से बच्चे को बिना टीका लगाए वापस न भेजा जाए। सीएमओ का कहना है कि विभाग के पास वैक्सीन पर्याप्त है। अभी केंद्रों पर कम बच्चे आ रहे हैं, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
-----
अब तक हुआ कुल टीकाकरण
कुल डोज - 5846640
पहला डोज - 3212672
दूसरा डोज - 2574429
पुरुष - 3179769
महिला - 2604630
उम्र के अनुसार टीकाकरण
12 से 14 वर्ष - 1596
15 से 17 वर्ष - 344193
18 से 44 वर्ष - 3871649
45से 60 वर्ष - 1080265
60 वर्ष से अधिक - 548904
कोविशील्ड - 4588439
कोवैक्सीन - 1139130
स्पूतनिक - 17442
कार्बोवैक्स - 1596
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed