फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्रसव के दौरान बच्चा बदलने का आरोप, डीएनए जांच की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्रसव के दौरान बच्चा बदलने का आरोप, डीएनए जांच की मांग
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली निवासी प्रसूता ने निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बच्चा बदलने का आरोप लगा डीएनए जांच की मांग सीएमओ से की है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने शिकायत सीएमओ के पास भेज दी है। पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि प्रसव के दौरान घर के सदस्यों से पूछा था कि पहला बच्चा क्या है? प्रसव के चार घंटे बाद बताया कि बेटी पैदा हुई है। महिला को पहला बच्चा बेटा है।
दिल्ली के गोकुलपुरी निवासी जूली चौहान ने सीएमओ को दिए पत्र में बताया है कि 12 फ रवरी को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में ले गए। वहां पर डॉक्टर ने कहा कि अभी प्रसव होने में कई दिन का समय है और वापस भेज दिया। हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे शालीमार गार्डन स्थित निजी नर्सिंग होम में ले गए। वहां पर महिला डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि कुछ देर में प्रसव हो सकता है और उसे भर्ती कर लिया। आरोप है कि महिला ने सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया लेकिन 14 टांके भी लगाए गए। प्रसव के बाद नर्स बच्चे को उसे दिखाए बिना कहीं ले गई। कुछ देर बाद नर्स ने आकर पूछा कि उसका पहला बच्चा बेटी है या बेटा। जूली ने बताया कि बेटा है तो नर्स ने कहा कि फि र ठीक है अब तुम्हें बेटी हुई है। चार घंटे बाद उसे बेटी सौंपी गई।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने उसकी बिगड़ती तबीयत को नजरअंदाज करके अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी। पांच दिन बाद जब वह दोबारा अस्पताल में जांच कराने गई तो बच्चा बदलने के बारे में डॉक्टर से बात की, इस पर महिला डॉक्टर भड़क गई और चोरी का आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच करने और उसे सौंपी गई बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग साहिबाबाद थाने में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई
जूली के पति पप्पू चौहान का कहना है कि मामले की शिकायत साहिबाबाद थाने में की थी। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब जल्द ही डीएम और सीएमओ से भी मिलकर शिकायत करूंगा।

कराई जाएगी बच्चे की डीएनए जांच
एसीएमओ डॉॅ. सुनील त्यागी ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है। पहले पीड़िता और अस्पताल प्रबंधन के बयान दर्ज कराए जाएंगे, इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो बच्ची की डीएनए जांच कराई जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed