फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गठबंधन की पतवार से बढ़ा है सपा का वोट प्रतिशत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गठबंधन की पतवार से बढ़ा सपा का वोट प्रतिशत
विज्ञापन

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन से वोट प्रतिशत बढ़ने का लाभ मिला है। खासकर मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी में पार्टी को इसका लाभ मिला है और एमवाईजे (मुस्लिम, यादव और जाट) फैक्टर ने बीते दो विधानसभा चुनावों के मुकाबले पार्टी के पक्ष में वोटर बढ़ाए हैं। गाजियाबाद में भी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को उतार कर सपा ने अपने वोट बैंक में .60 फीसद का इजाफा किया है।
विधानसभा चुनाव 2012 में सपा को लोनी में 6666 मत मिले थे। वोट का प्रतिशत 3.09 फीसद था। इसके बाद 2017 के चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन के चलते सपा का वोट प्रतिशत 15.50 फीसदी हो गया लेकिन इस चुनाव में लोनी में गठबंधन के पक्ष में 37.68 फीसदी मतदान हुआ। 22.18 फीसद वोट पार्टी का इस सीट पर बढ़ा है। इसी तरह से मुरादनगर में भी पार्टी के वोट बैंक में बीते चुनाव के मुकाबले 6.40 की बढ़ोत्तरी हुई है। मोदीनगर में 2017 के चुनाव के मुकाबले 15.59 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। 2012 और 2017 के चुनाव में तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली सपा दूसरे नंबर की पार्टी बनी है।
विज्ञापन

-----------
2012 के बाद बसपा का घटा जनाधार :
वर्ष 2012 के चुनाव में गाजियाबाद की पांच में से चार सीट जीतकर बसपा ने सभी दलों को चौंका दिया था। इस चुनाव में शहर सीट पर सुरेश बंसल ने 35.57 फीसदी वोट के साथ जीत हासिल की थी। 2017 के चुनाव में पार्टी इस सीट पर 23.90 फीसदी वोट ही हासिल कर सकी थी जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा का वोट प्रतिशत 13.26 पर आकर ठहर गया। इसी तरह से 2012 में साहिबाबाद, मुरादनगर और लोनी में बसपा का मजबूत वोट बैंक दस साल में सरकते हुए नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सपा को पिछले दो चुनाव और 2022 के चुनाव में मिले मत
सीट 2012 2017 2022
गाजियाबाद 17155 39648 44668
मोदीनगर 41317 32507 78730
मुरादनगर 53481 49989 72195
साहिबाबाद 36266 112056 107759
लोनी 6666 42302 118734
-----------------
बसपा को पिछले दो चुनाव और 2022 के चुनाव में मिले मत
सीट 2012 2017 2022
गाजियाबाद 64485 53696 32691
मोदीनगर 44686 42049 26729
मुरादनगर 57103 51147 20589
साहिबाबाद 124332 112056 24136
लोनी 89603 70275 25717
-----------------
वोटों का ध्रुवीकरण हुआ :
सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक का कहना है कि पार्टी का प्रदर्शन बीते चुनाव के मुकाबले बेहतर है। वोटों का ध्रुवीकरण होने से पार्टी को हार मिली।
---------
जनादेश का सम्मान करते हैं। हार की वजहों पर मंथन चल रहा है। जो कमियां रही हैं उनको ठीक किया जाएगा। पार्टी को और मजबूत किया जाएगा।
वीरेंद्र जाटव, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed