{"_id":"621930e8c5616358cf105891","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2346061175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया जमा नहीं करने पर छह भवन सील, ३२ लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया जमा नहीं करने पर छह भवन सील, ३२ लाख की वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया जमा नहीं करने पर छह भवन सील, निगम ने वसूले 32 लाख
गाजियाबाद। बकाया कर जमा नहीं कराने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर निगम ने शुक्रवार को पांचों जोन में अभियान चलाया। शाम तक चले अभियान में पांचों टीमों ने 32 लाख 8 हजार 223 रुपये की वसूली की और पांच प्रतिष्ठानों को सील किया।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठिानों पर करीब 70 करोड़ रुपये का बकाया है। पिछले कई दिनों से बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक कुल 64 लाख 35 हजार रुपये का बकाया कर वसूला जा चुका है। विजय नगर जोन में पांच, मोहन नगर जोन में गरिमा गार्डन स्थित प्रतिष्ठान को सील किया गया। वहीं, इसी जोन में साहिबाबाद साउथ बार्डर पर स्थित प्रतिष्ठान मालिक की ओर से बकाया राशि में से चार लाख दो हजार 380 रुपये जमा करने पर शेष राशि जमा करने के लिए मोहलत मांगी गई। इस पर टीम ने नोटिस चस्पा कर जल्द से जल्द शेष राशि जमा करने के लिए कहा। कविनगर जोन में नौ प्रतिष्ठानों से आंशिक वसूली की गई। वसुंधरा जोन में 14 प्रतिष्ठानों से बकाया राशि वसूली गई।
डा. सिन्हा ने बताया कि बकायादारों को अंतिम नोटिस देकर एक हफ्ते के अंदर बकाया राशि जमा करने की हिदायत दी गई है।
--------------