फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफतार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। औषधि विभाग ने लोनी के एक घर में चल रही नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्टरी का खुलासा किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ मिलकर फैक्टरी पर छापा मारा और इंजेक्शन और इसे तैयार करने वाली मशीनों को बरामद किया। इस मामले में अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विभाग को पिछले काफी दिनों से लोनी में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद विभाग ने जांच शुरू की तो गली नंबर-8 हनुमान मंदिर के सामने लक्ष्मी गार्डन में नकली इंजेक्शन तैयार करने वाली फैक्टरी का पता चला। पुलिस के साथ मिलकर अधिकारियों ने छापा मारा। मौके से फैक्टरी मालिक धर्मवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिला औषधि निरीक्षक अनुरोध कुमार भारती ने बताया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन तैयार करने के लिए धर्मवीर ने लाइसेंस भी नहीं लिया है। मौके से 150, 100 और 70 एमएल की इंजेक्शन की दो हजार वॉयल को बरामद किया है। इसके अलावा पैकिंग मैटेरियल, मशीन खाली बोतल, कैप और मापने वाला सिलिंडर को अधिकारियों ने सीज किया है। बरामद माल की कीमत लगभग 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन

पहले कर चुका है इंजेक्शन की फैक्टरी में काम
अधिकारियों के मुताबिक धर्मवीर पूर्व में किसी ऑक्सीटोसिन फैक्टरी में काम कर चुका ह,ै लेकिन वह इंजेक्शन बनाने का विशेषज्ञ नहीं है। इंजेक्शन बनाने के लिए वह एक्सिटिक एसिड, फिनोल और ऑक्सीटोसिन का इस्तेमाल कर रहा था। इन्हें घोल कर बेहद खतरनाक इंजेक्शन तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी के अलावा बागपत, दिल्ली में सप्लाई
धर्मवीर इंजेक्शन की वॉयल तैयार कर लोनी में सप्लाई देता था। लोनी के अलावा दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों और बागपत में भी इंजेक्शन की सप्लाई थी। अधिकारियों का कहना है कि दुधारू पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसकी खरीद कर रहे थे।
---------
सप्लाई वाले क्षेत्रों में विभाग ने सूचना दी है। आरोपी के बताए पतों से इंजेक्शन बरामद करने की कार्रवाई विभाग ने शुरू की है।
- अनुरोध कुमार भारती, जिला औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed