फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

एमडीए के चालक को नशीली चाय पिला लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
एमडीए के चालक को नशीली चाय पिला लूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयमगर बाईपास पर मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के ड्राइवर चंदन सिंह को नशीली चाय पिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। चंदन सिंह अपनी बेटी से मिलने के लिए अधिकारी के साथ उनकी कार में आए थे। विजयनगर बाईपास पर कार से उतरकर पैदल जाते समय बदमाशों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने उनसे न सिर्फ चेन, नगदी, मोबाइल और दस्तावेज लूटे, बल्कि एटीएम से 40 हजार रुपये भी निकाल लिए। होश आने पर चंदन सिंह ने आपबीती बताई। दिल्ली निवासी उनके भांजे तरुण वर्मा ने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया।
पुरानी कोंडली दिल्ली निवासी तरुण वर्मा का कहना है कि पांडव नगर मेरठ निवासी उनके मामा चंदन सिंह (45) मेरठ विकास प्राधिकरण में ड्राइवर हैं। उन्हें प्रताप विहार निवासी अपनी बेटी के घर जाना था, लिहाजा वह अपने अधिकारी के साथ उनकी गाड़ी में आ गए। विजयनगर बाईपास पर वह अधिकारी की कार से उतर गए और पैदल बेटी के घर जाने लगे। बाईपास पर उन्हें एक व्यक्ति मिला। जिसने उन्हें बातों में फंसा लिया और साथ चाय पीने के लिए राजी कर लिया। कुछ दूर ले जाकर चाय पिलाने के बाद चंदन सिंह बेहोश हो गए, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति व उसके साथियों ने उनके गले से सोने की चेन, सात हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड लूट लिए।
विज्ञापन

सारे कपड़े भी उतारकर ले गए बदमाश
तरुण वर्मा का कहना है कि बदमाशों ने उनके मामा चंदन सिंह के एटीएम कार्ड से चार बार में 40 हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही उनके शरीर के सारे कपड़े भी लूट लिए। स्थानीय लोगों में किसी ने पहचानकर उन्हें बेटी के घर पहुंचाया। विजयनगर एसएचओ महावीर सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित के भांजे की तहरीर पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed