फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ट्रैक पर मिला युवती का शव आधे घंटे तक रोकी हमसफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ट्रैक पर मिला युवती का शव आधे घंटे तक रोकी हमसफर
विज्ञापन

मसूरी। मसूरी गंगनहर रेलवे पुल के पास एक युवती का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो उसकी पहचान खांचा रोड मसूरी निवासी आयशा (18) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह परिजनों की आंख खुलने पर आयशा घर से गायब मिली थी। इसी दौरान वहां पहुंची हमसफर ट्रेन को 27 मिनट तक ट्रैक पर खड़ा होना पड़ा। परिजनों का कहना है कि आयशा को मिर्गी बीमारी थी, जिसके लेकर वह तनाव में रहती थी। संभवत: बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
खांचा रोड मसूरी निवासी इस्लामुद्दीन मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाते हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे इस्लामुद्दीन व परिवार के अन्य लोग सोकर उठे तो 18 वर्षीय बेटी आयशा घर से गायब मिली। काफी देर तक आयशा के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, थोड़ी ही देर बाद किसी युवती का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव आयशा का निकला। इस्लामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि आयशा को दौरे पड़ते थे। इलाज कराने के बावजूद उसे आराम नहीं लग रहा था। शायद बीमारी से तंग आकर आयशा ने आत्महत्या की है। मसूरी एसएचओ शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक पर भीड़ लगने से खड़ी रही ट्रेन
सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर आयशा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था, जबकि ट्रैक पर परिजन व लोगों भी भीड़ मौजूद थी। इसी बीचकर कोलकाता के जयनगर से चलकर दिल्ली आने वाली हमसफर ट्रेन वहां पहुंच गई। ट्रैक पर लोगों की भीड़ देख पायलट ने ट्रेन रोक दी। शव व लोगों के ट्रैक से हटने में 27 मिनट लग गए, लिहाजा तब तक हमसफर ट्रेन ट्रैक पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed