{"_id":"605a45118ebc3eda746bfa9b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd215973125","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर के बाद युवक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर के बाद युवक को हनीट्रैप में फंसा ब्लैकमेल किया
विज्ञापन
इंजीनियर के बाद युवक को हनी ट्रैप में फंसा ब्लैकमेल किया
गाजियाबाद। जीडीए इंजीनियर के बाद ब्लैकमेल करने वाले गिरोह द्वारा अब विजयनगर क्षेत्र के युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक इंस्ट्राग्राम पर अश्लील वीडियो कॉल कर युवती ने उससे भी ऐसा ही करने को कहा। आरोप है कि युवती ने उक्त वीडियो रिकॉड कर ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की डिमांड शुरू कर दी। रकम न देेने पर युवती ने अश्लील वीडियो वायरल भी कर दी। पीड़ित ने विजयनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद आरोपियों को ट्रेस करने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विजयनगर क्षेत्र निवासी युवक का कहना है कि गत 27 फरवरी को एक युवती ने इंस्टाग्राम पर मेसेज किया। उसने दोस्ती की बात करते हुए चैटिंग शुरू कर दी। अगले ही दिन युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर अश्लीलता शुरू कर दी। साथ ही उसे भी ऐसा ही करने को कहा। युवक का कहना है कि युवती ने उसकी अश्लील वीडियो उसे भेजकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। चुपचाप 51 हजार रुपये गूगल-पे या फोन-पे से ट्रांसफर कर दो, नहीं तो वीडियो वायरल हो जाएगी। वीडियो मोबाइल से बाहर निकली तो देशभर में बदनाम हो जाओगे। इसके बाद युवक ने विजयनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
जल्दी बताओ-वीडियो डिलीट करनी है या वायरल
युवक का कहना है कि चैटिंग के दौरान युवती ने कहा कि वीडियो वायरल करनी है या डिलीट, जल्दी बताओ। क्योंकि, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड हो चुकी है। एक क्लिक करते ही वीडियो देशभर में फैल जाएगी। पीड़ित का कहना है कि बदनामी के डर से उसने लड़की को पांच हजार रुपये देने का ऑफर भी दिया, लेकिन वह नहीं मानी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर काफी चैटिंग हुई। जिसमें युवती ने अभद्रता करते हुए जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी।
विज्ञापन
युवक के नंबर के साथ वायरल कर दी वीडियो
पीड़ित युवक के मुताबिक उसने गिरोह से पीछा छुड़ाने के लिए काफी प्रयास किए। उसने पैसों का इंतजाम करने की बात कही, लेकिन गिरोह के लोग नहीं माने। रकम न देने पर युवती ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवती की डिटेल लेने के लिए इंस्टाग्राम को पत्राचार किया गया है। डिटेल मिलते ही आरोपी युवती व उसके गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इनसेट.........
वीडियो कॉल करते समय बरतें यह सावधानी
- अनजान नंबर की वीडियो कॉल रिसीव न करें।
- अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की बजाय रीयर मोड पर कर दें।
- अगर आपकी वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर दी गई है तो उसे फ्लैग कर दें। ऐसा करने पर 24 घंटे में यू-ट्यूब टीम उस वीडियो को यू-ट्यूब से हटा देगी।
- अगर झांसे में आकर वीडियो कॉल कर ली है तो ब्लैकमेल गैंग को पैसे न दें। तुरंत साइबर सेल को सूचित करें।