{"_id":"605258838ebc3e8d2901d1e9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2155980105","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोई प्यार नहीं करता कहकर कर लिया सुसाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोई प्यार नहीं करता कहकर कर लिया सुसाइड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कोई प्यार नहीं करता कहकर कर लिया सुसाइड
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में लिव-इन में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया। उसमें पापा और प्रेमी को बहुत प्यार करने की बात कही है। साथ ही उसने कहा है कि अब उसे कोई खुशी नहीं मिल रही है, इसलिए वह जान दे रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर थानाक्षेत्र में क्रासिंग रिपब्लिक स्थित एक सोसायटी में दिल्ली निवासी 28 वर्षीय युवती अपने दोस्त के साथ रहती थी। युवती का दोस्त एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। जबकि युवती ऑनलाइन कपड़े व अन्य सामान बेचने का काम करती थी। मंगलवार की शाम को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विजयनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि युवती ने सुसाइड करने से पहले एक वीडिया बनाई। वीडियो में वह सुसाइड करने की बात कर रही है। वह बोल रही है कि अब मुझे किसी भी चीज से खुशी नहीं मिल रही है। मैं परेशान हो चुकी हूं। अब मुझे कोई प्यार भी नहीं करता है। जबकि मैं सबको प्यार करती हूं। आगे उसने कहा है कि पापा मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। अपने दोस्त का नाम लेकर भी बोल रही है कि मैं आपको भी बहुत प्यार करती हूं। अब मैं किसी भी बात से खुश नहीं हूं। इसलिए सुसाइड कर रही हूं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक और व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि प्रताप विहार सेक्टर-11 निवासी 42 वर्षीय प्रमोद कुमार ने सोमवार देर रात फंदा लगा लिया था। उसकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। मंगलवार को देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई आवाज नहीं हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो प्रमोद का शव फंदे पर लटका हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में घरेलू कलह सामने आ रही है। ब्यूरो