{"_id":"6041302b8ebc3e76a43ddc3f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd214786067","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुनवाई के लिए तीन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुनवाई के लिए तीन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुनवाई के लिए तीन रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शुरू
गाजियाबाद। जिले के दूर-दराज इलाके में रहने वाली महिलाओं को अब अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए महिला थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए जिले में तीन महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शुरू की गई हैं। शासन के निर्देशानुसार एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कविनगर थाने की सेक्टर-3 पुलिस चौकी, साहिबाबाद थाने की कस्बा पुलिस चौकी तथा मुरादनगर की कस्बा पुलिस चौकी को महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाने की घोषणा की। एसएसपी ने बृहस्पतिवार को साहिबाबाद थाने में बन रही महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौका निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में एक ही महिला थाना होने के कारण महिलाओं से संबंधित मामलों के निस्तारण में अधिक विलंब होता था। जिसके चलते काफी संख्या में अधिक मामले लंबित रहते थे। इसके अलावा जिले के दूरस्थ स्थानों में रहने वाली महिलाओं को महिला थाने आने में असुविधा होती थी। इसको देखते हुए शासन ने प्रत्येक जिले में एडिशनल एसपी के अधीन महिला रिपोर्टिंग चौकी क्रियान्वित करने के निर्देश दिए थे। एसएसपी का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक प्रथम, द्वितीय तथा ग्रामीण के अधीन एक-एक महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी तत्काल प्रभाव से शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम के अधीन थाना कविनगर की पुलिस चौकी सेक्टर-3, पुलिस अधीक्षक द्वितीय के अधीन थाना साहिबाबाद अंतर्गत पुलिस चौकी कस्बा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अधीन थाना मुरादनगर अन्तर्गत कस्बा पुलिस चौकी महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी होगी।
महिला थाने से संबद्ध होंगी तीनों रिपोर्टिंग चौकियां
एसएसपी ने बताया कि उक्त तीनों महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां महिला थाना से संबद्ध होंगी। इन रिपोर्टिग पुलिस चौकियों पर एक महिला उप-निरीक्षक बतौर चौकी प्रभारी, दो महिला मुख्य आरक्षी, दो महिला आरक्षी व दो पुरुष आरक्षी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
केस दर्ज होंगे, काउंसलिंग भी होगी
एसएसपी ने बताया कि तीनों महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकियां महिला थाने से संबद्ध होंगी। केस दर्ज कराने के लिए महिलाएं अपनी शिकायतें इन चौकियों पर दे सकती हैं। इसके अलावा इन रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों पर काउंसलिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। ऐसा होने से महिला थाने का भार कम होता, वहीं दूसरी तरफ जिले के दूर-दराज इलाके की महिलाओं को भी काफी सहूलियत मिलेगी।