फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

साइबर ठगों ने खंगाला खंगाला रक्षा मंत्रालय के अधिकारी का खाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad
साइबर ठगों ने खंगाला खंगाला रक्षा मंत्रालय के अधिकारी का खाता
विज्ञापन

गाजियाबाद। रक्षा मंत्रालय के क्लास-वन ऑफिसर के खाते से साइबर जालसाजों ने 40 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला। खाते से रकम उड़ने से पहले पीड़ित अधिकारी ने दिल्ली के एक फिलिंग स्टेशन पर कार में डीजल डलवाया था। तेल का पेमेंट एटीएम कार्ड द्वारा की गई थी। अधिकारी की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के अभयखंड-3 की मंगलम रेजीडेंसी निवासी प्रणय मत्कार रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (़डीआरडीओ) की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट सर्विस (डीआरडीएस) में क्लास-वन के राजपत्रित अधिकारी हैं। एफआईआर के मुताबिक उनका बचत खाता एसबीआई की तीस हजारी दिल्ली शाखा में हैं। प्रणय का कहना है कि गत 19 फरवरी की सुबह करीब 11.15 बजे उनके खाते से 40 हजार रुपये कट गए। 20 हजार रुपये कटने का मैसेज आने के बाद उन्होंने साढ़े 12.30 बजे इंटरनेट बैकिंग से खाता चेक किया तो 20-20 हजार की दो ट्रांजेक्शन मिलीं। इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर पर कॉल करके अपना एटीएम ब्लॉक करा दिया।
विज्ञापन

कुछ देर पहले ही एटीएम से किया था डीजल का पेमेंट
रक्षा मंत्रालय के अधिकारी का कहना है कि उन्होंने खाते से रकम कटने से पहले सुबह 10.15 बजे आनंद विहार स्थित रामा सर्विस पेट्रोल पंप से अपनी निजी कार में 2405 रुपये का डीजल डलवाया था। पीड़ित अधिकारी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। नगर कोतवाल सत्येंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इनके खातों से भी उड़ाई रकम
खाते से 20 हजार उड़ाए
क्रासिंग रिपब्लिक की गौल ग्लोबल सोसायटी में रहने वाले राहुल मिश्रा का कहना है कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। गत 12 फरवरी की शाम करीब साढ़े 4 बजे उनके खाते से 20 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्हें घटना का पता चला। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक करा दिया। पीड़ित की तहरीर पर विजयनगर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

------
महिला के खाते से उड़ाए 40 हजार
नगर कोतवाली क्षेत्र की सराय नजर अली निवासी चित्रा शर्मा का कहना है कि वह टीवी चैनल में काम करती हैं। उनका खाता सिंडीकेट बैंक की शास्त्रीनगर शाखा में है। आरोप है कि बुधवार रात करीब 12 बजे उनके खाते से पैसे निकलने शुरू हो गए। उनके खाते से कई ट्रांजक्शन में 49 हजार 780 रुपये कट गए। उनके खाते में सिर्फ 166 रुपये बचे हैं। उनका कहना है कि उन्हें एक दिन पहले ही खाते में 40 हजार रुपये जमा कराए थे। नगर कोतवाल सत्येंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed