फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

60 करोड़ के विकास कार्यों को नगरायुक्त ने दी स्वीकृति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad
60 करोड़ के विकास कार्यों को नगरायुक्त ने दी स्वीकृति
विज्ञापन

गाजियाबाद। छह माह से अटके 60 करोड़ के विकास कार्य एक सप्ताह में शुरू हो जाएंगे। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने शनिवार को 511 निर्माण कार्यों की फाइलों पर स्वीकृति दे दी है। अब वर्क आर्डर जारी कर इन 511 निर्माण कार्यों की शुरूआत करा दी जाएगी। दो माह में निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे।

इन 511 फाइलों को स्वीकृति देने के लिए नगर आयुक्त सुबह 9:30 बजे ही निगम मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में पहुंच गए। उन्होंने चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों व समिति के सदस्यों को कार्यालय में बुलाया और सभी फाइलों पर हस्ताक्षर कर वर्क आर्डर (कार्यादेश) जारी करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि शहर में विकास कार्य कराने के लिए अवस्थापना निधि और 14वें वित्त आयोग के फंड से कराए जाने वाले 101.77 करोड़ के कार्यों के लिए तकनीकी बिड की पत्रावलियों पर भी उन्होंने स्वीकृति दे दी है। इन निर्माण कार्यों के लिए भी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निविदा समिति के सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि शहर के विकास से संबंधित किसी भी प्रकार के कार्य की पत्रावली उनके समक्ष देरी से भेजी गई तो संबंधित सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed