फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Lover commits suicide after killing girlfriend in Ghaziabad s Mussoorie

जीते जी नहीं मरकर हुए एक: बिहार में प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने दी जान, पूरा मामला जान हो जाएंगे भावुक

Sat, 11 Mar 2023 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2023 07:30 AM IST
सार

मृतक की बहन समानी बेगम ने बताया कि जान अरशद शाबरीन से प्यार करता था। वह बिहार में ही रहती थी। उनका कहना है कि शाबरीन के परिवार वाले इसके विरोध में थे।

विज्ञापन
Lover commits suicide after killing girlfriend in Ghaziabad s Mussoorie
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के भूड़गढ़ी रोड निवासी 18 साल के जान अरशद आलम पुत्र मोहम्मद रियास ने प्रेमिका की हत्या होने पर उसके गम में शुक्रवार शाम कमरे में फंदे से लटकर जान दे दी। जान अरशद के बहन और बहनोई बाजार से जब वापस लौटे तो उन्हें घर के दरवाजे बंद और कमरे में जान अरशद का शव लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

मूलरूप से हरपुर मुजफ्फरपुर बिहार निवासी जान अरशद आलम भूडगढ़ी रोड स्थित एक फूड फैक्टरी में काम करता था। यहां वह अपनी बहन समीना बेगम के घर रह रहा था। जान अरशद आलम के बहनोई रमजान अली भी इसी फैक्टरी में काम करते हैं। शुक्रवार शाम वह घर पर अकेला था जबकि उसकी बहन और बहनोई बाजार गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर के दरवाजा बंद मिले। किसी तरह दरवाजे का कुंडा खोलकर वे घर के अंदर गए तो उन्हें जान अरशद का शव कमरे में लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन समानी बेगम ने बताया कि जान अरशद शाबरीन से प्यार करता था। वह बिहार में ही रहती थी। उनका कहना है कि शाबरीन के परिवार वाले इसके विरोध में थे। गुरुवार को उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। इसी जानकारी जान अरशद को हो गई थी। उन्होंने जान अरशद को समझाया था कि वह कोई गलत कदम न उठाए। समीना बेगम ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसी के गम में उसने भी जान दी है। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed