{"_id":"6404e5efe498e1c579044694","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd253483453-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मुजफ्फरनगर में डाला था डाका, मसूरी से हुए गिरफ्तार, कई वारदातों में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मुजफ्फरनगर में डाला था डाका, मसूरी से हुए गिरफ्तार, कई वारदातों में शामिल
Mon, 06 Mar 2023 07:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:30 AM IST
सार
तीन दिन पहले इन्होंने मुजफ्फरनगर के शाहपुर में पांच लोगों को बंधक बनाकर डाका डाला था। इसके अलावा इन्होंने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटा गया सामान ये मसूरी में बेचने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में लूट व डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूट व चोरी किया गया 12 कुंतल से ज्यादा तार व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मूसरी निवासी मोहसिन, शाहरुख व माजिद हैं। जबकि इनके साथी बड़ौत निवासी मोनू, शामली निवासी सोनू उर्फ मोहित व मेरठ निवासी माजिद अभी फरार है। इनकी तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ मुजफ्फरनगर में लूट व डकैती के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पहले इन्होंने मुजफ्फरनगर के शाहपुर में पांच लोगों को बंधक बनाकर डाका डाला था। इसके अलावा इन्होंने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटा गया सामान ये मसूरी में बेचने के लिए लाए थे। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन