फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: दूल्हा बनने से एक दिन पहले कैब चालक से की थी लूट, साथी समेत गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दूल्हा बनने से एक दिन पहले कैब चालक से की थी लूट, साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। निकाह करने के लिए कैब चालक से कार लूटने वाले शातिर को पुलिस ने साथी समेत गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र में दोनों बदमाशों ने पहले ऑनलाइन कैब बुक की और हिंडन नदी पार करते ही चालक से कार रुकवाई और उसे कार से धक्का देकर मोबाइल, नकदी और कार लूट ली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में मोईन उर्फ मोबीन उर्फ समीर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके पास से कार, मोबाइल और नकदी बरामद कर ली है।
एसीपी नगर अंशु जैन ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विजयनगर सेक्टर-11 निवासी मोईन उर्फ मोबीन उर्फ समीर और प्रताप विहार निवासी आसिफ सैफी हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए मोईन ने इंदिरापुरम जाने के लिए नगर कोतवाली क्षेत्र से ऑनलाइन कैब बुक की थी। हिंडन नदी पार करते ही दोनों ने कैब रुकवा ली और चालक को मारने की धमकी देकर नकदी और उसके दोनों मोबाइल लूट लिए। इसके बाद उसे कार से धक्का देकर कार लेकर दिल्ली की ओर फरार हो गए। वारदात का मास्टरमाइंड मोईन है। एसीपी ने बताया मामले में मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी रिजवान ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। रिजवान का कहना है कि लूट की घटना शुक्रवार देर रात हुई। उनके चालक ने उन्हें शुक्रवार देर रात करीब सवा दो बजे लूट की घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

हाथ में लगी थी मेंहदी, निकाह से एक दिन पहले की वारदात
पूछताछ में मोईन ने बताया कि उसने निकाह करने के लिए रुपये की जरूरत थी। निकाह करने के लिए ही उसने वारदात को अंजाम दिया। उसका चार मार्च को प्रेमिका से निकाह होना था। ऐसे में उसने एक दिन पहले ही अपने मोबाइल से कैब बुक की और साथी के साथ मिलकर नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। उसे जब पता चला कि पुलिस उसके पीछे लगी है तो वह साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने ही फोन से कैब बुक की
पूछताछ में पता चला कि मोईन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने ही मोबाइल से पहले कैब बुक की और एडवांस में ही कैब का खाते से ऑनलाइन भुगतान कर दिया, लेकिन ऐसा करके वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। पुलिस ने इसी के आधार पर उसे ट्रेस किया और मुठभेड़ में पकड़ा गया।

18 मुकदमे हैं दर्ज
एसीपी ने बताया कि मोईन के खिलाफ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग थानों में लूट, मुठभेड़, गैंगस्टर, एनडीपीएस समेत अन्य मामलों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा आसिफ के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed