फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man gave his life when he was interrupted for demanding money

टोका-टाकी बर्दाश्त न कर सका किरायेदार: डेढ़ हजार रुपये बकाया रहने पर मकान मालिक ने टोका, युवक ने दे दी जान

Sat, 04 Mar 2023 08:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Mar 2023 08:30 AM IST
सार

एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले में प्रथम दृष्टया कर्ज होने के कारण आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
young man gave his life when he was interrupted for demanding money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम के ई-ब्लॉक में गुरुवार रात कपिल कुमार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। गोली लगने का पता लगने पर परिजनों ने उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह कपिल की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मकान का किराया देने के बाद भी मकान मालिक परिवार पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहा था। इससे तंग आकर कपिल ने जान दी है। मामले में कपिल के परिजनों ने नंदग्राम थाने में मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


नंदग्राम निवासी अभय प्रताप का कहना है कि मूलरूप से मेरठ के फलावदा निवासी उनके मामा कपिल कुमार अपने परिवार के साथ नंदग्राम ई-ब्लॉक में कुंदन रावत के मकान में किराये पर रहते थे। वह पिकअप वाहन चलाते थे। कुछ समय से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह किराया नहीं दे पा रहे थे। आरोप है कि इसी बात कर दो दिन पहले उनका मकान मालिक से झगड़ा हो गया था। मकान मालिक ने मामी को घर से भी बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन


अभय का कहना है कि किराये के बकाया 11.50 हजार रुपये में से 10 हजार रुपये देने के बाद भी मकान मालिक ने गाली-गलौज की और उनकी पत्नी व बच्चों के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की थी। अभय ने बताया कि उनके मामा ने मकान मालिक को आश्वासन दिया था कि वह जल्द बाकी डेढ़ हजार रुपये भी दे देंगे। लेकिन इसके बावजूद मकान मालिक ने अशोभनीय टिप्पणी कर घर से दोबारा निकालने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed