{"_id":"63938acc429b026caf18f623","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd248958892","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ऑस्ट्रेलियाई बच्चे से कुकर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ऑस्ट्रेलियाई बच्चे से कुकर्म की कोशिश, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 07:00 AM IST
सार
बच्चा लघुशंका करने के लिए शौचालय में गया वहां एक युवक ने उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान बच्चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी में शादी समारोह में बृहस्पतिवार रात ऑस्ट्रेलियाई नागरिक नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। मामला मसूरी क्षेत्र के एक फार्म हाउस का है। बच्चा अपने परिवार के साथ दिल्ली छतरपुर से शादी समारोह में आया था। युवक ने बच्चे के साथ शौचालय में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन बच्चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ऑस्ट्रेलिया से एक परिवार दिल्ली में अपने परिचित के यहां आया हुआ है। वह एक सप्ताह के वीजा पर भारत आए हैं। बृहस्पतिवार रात वह उनके साथ मसूरी में एक शादी समारोह में आए थे। बच्चा लघुशंका करने के लिए शौचालय में गया वहां एक युवक ने उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान बच्चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और युवक को दबोच लिया। उसकी पहचान मेरठ गंगानगर निवासी निशांत शर्मा के रूप में हुई। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।