{"_id":"637a8b8f5e7bc064a70de404","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd24804322","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहे पर हत्या और लूट हुई है... गहने उतार कर रख लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहे पर हत्या और लूट हुई है... गहने उतार कर रख लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौराहे पर हत्या और लूट हुई है... गहने उतार कर रख लो
गाजियाबाद। चौराहे पर हत्या और लूट हुई है, गहने उतार कर रख लो... यह कहकर तीन शातिरों ने अशोक नगर निवासी कमलेश गर्ग से होली चाइल्ड चौराहे के पास से सोने के चार कड़े ठग लिए। इसके बाद उन्हें बातों में उलझाकर नकली दो कड़े थमा दिए। घर पहुंचने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया।
कमलेश के पति महेंद्र कुमार गर्ग गाजियाबाद गल्ला मंडी के अध्यक्ष हैं। महेंद्र कुमार गर्ग ने बताया की शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी अपनी सहेली अनीता वर्मा के साथ बाजार में फल खरीदने जा रही थी। होली चाइल्ड चौराहे के पास मदर डेयरी के काउंटर के सामने तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और होली चाइल्ड चौराहे पर घटना होने का डर दिखाया। तीनों में से दो बदमाश मास्क लगाए थे। उनमें से एक बदमाश ने कहा किसी ने महिला की हत्या कर उसके गहने लूट लिए हैं। हम पुलिस वाले हैं आप इस रास्ते से मत जाओ और अपने गहने उतार कर बैग में रख लो। कमलेश ने हाथ में से अपने चार सोने के कड़े उतारकर बैग में रखें तो एक बदमाश ने कहा ऐसे गिर जाएंगे लाओ में कागज में करके रख देता हूं। इतने में बदमाश में झांसे में लेकर चार कड़े के बदले दो पीतल के कड़े कागज में बांधकर उन्हें थमा दिए। घर जाकर उन्होंने कागज खोलकर देखा तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उनका कहना है कि कड़ों की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्दी बदमाशों को ट्रेस कर पकड़ लिया जाएगा।