{"_id":"637a8968d01ae96fe35b61a8","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd248042897","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर आरडीसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। कविनगर पुलिस ने यहां से स्पा सेंटर संचालक नईम अहमद उसके साथ रिंकू और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। नईम देह व्यापार करने वाली युवतियों को ज्यादा रुपये मिलने का लालच देकर अपने स्पा सेंटर पर अलग-अलग जगहों से लाता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सेंटर संचालक नईम अहमद मूल रूप से अमरोहा के नौरान नंगला का रहने वाला है। हाल में वह टीला मोड़ के गरिमा गार्डन में रह रहा है। उसका साथी रिंकू मोदीनगर के भूपेंद्रपुरी का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये राजनगर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराने की जानकारी मिली थी। स्पा सेंटर संचालक मसाज कराने के नाम पर युवकों को प्रवेश देते हैं और अंदर सौदा कर युवतियां देह व्यापार करती हैं। पूछताछ में पता चला कि वह पिछले तीन महीने से स्पा सेंटर का संचालन कर रहा है।