{"_id":"636eaca1f2765d5f5200352a","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd247617870","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने फीस और झगड़े की बात पर स्कूल के छात्रों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने फीस और झगड़े की बात पर स्कूल के छात्रों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने फीस और झगड़े की बात पर स्कूल के छात्रों से की पूछताछ
गाजियाबाद। शिब्बनपुरा के पब्लिक हैप्पी मॉडल स्कूल की शिक्षिका की डांट से आहत होकर आठवीं के छात्र प्रिंस (15) के आत्महत्या कर जान देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल पहुंचकर पूछताछ की। मामले की जांच कमेटी में डीआईओएस और बीएसए को भी शामिल किया गया है। शुक्रवार को जांच कमेटी ने स्कूल जाकर कई छात्रों से पूछताछ की। जिसमें प्रिंस और अनुराग के झगड़ा होने की बात प्रमाणित हुई है। पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने अनुराग व उसके अभिभावक से भी पूछा तो उन्होंने भी झगड़े के मामले में बुधवार को स्कूल आकर शिक्षकों से मिलने की बात कही।
प्रिंस के परिजनों का आरोप है कि पुलिस स्कूल के साथ मिलकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वह इस मामले में आवाज उठाएंगे। उनके बच्चे को परेशान किया गया था, इसी से आहत होक उसने यह कदम उठाया था। परिजनों का कहना है कि स्कूल में बच्चे को फीस नहीं देने पर भिखारी भी बोला गया था। ऐसे में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रिंस के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने फीस जमा नहीं होने पर स्कूल से डांटकर भगाने का आरोप लगाया था जबकि स्कूल प्रबंधन ने दो बच्चों के झगड़ा होने पर अभिभावकों को बुलाने की बात कही थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को स्कूल के बाहर चार घंटे हंगामा किया था और स्कूल के खिलाफ तहरीर दी थी।
सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि टीम मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में फीस के मुद्दे पर डांटने का कोई जानकारी नहीं मिली है और गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में फीस का मामला नहीं
बीएसए विनोद मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर उन्होंने शुक्रवार को डीआईओएस राजेश कुमार के साथ विद्यालय जाकर मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच में फीस का मामला नहीं मिला है। मंगलवार को दो बच्चों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने जिलाधिकारी को सौंप दी है।