{"_id":"6365691f52a8f202d3753f1f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd247193954","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में जा रही एंबुलेंस कैंटर से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में जा रही एंबुलेंस कैंटर से टकराई, दो की मौत
Sat, 05 Nov 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:03 AM IST
सार
हादसा तब हुआ जब राकेश और विनीत किसी मरीज को दिल्ली एम्स अस्पताल में छोड़कर वापस सहारनपुर के लिए लौट रहे थे। पुलिस आशंका जता रही है कि राकेश और विनीत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जा रहे थे जो रास्ता भटकने पर डासना उतर गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे उल्टी दिशा में जा रही एंबुलेंस सिकरोड़ के पास कैंटर से टकरा गई। हादसे में कैंटर पलट गया और सरकारी एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। एंबुलेंस सवार ईएमटी बरकीरा रोड रोदूली बस्ती निवासी राकेश (36) पुत्र मायाराम की मौके पर मौत हो गई जबकि एंबुलेंस चालक रामकंडेरा बिजनौर निवासी विनीत (23) पुत्र राजपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राहगीरों ने विनीत को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उसे दिल्ली जीटीबी के लिए रेफर किया था।
विज्ञापन
हादसा तब हुआ जब राकेश और विनीत किसी मरीज को दिल्ली एम्स अस्पताल में छोड़कर वापस सहारनपुर के लिए लौट रहे थे। पुलिस आशंका जता रही है कि राकेश और विनीत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जा रहे थे जो रास्ता भटकने पर डासना उतर गए। कुछ दूर चलने के बाद उन्हें रास्ता भटकने का अहसास हुआ तो वह डासना से वापस एनएच-9 पर दिल्ली की ओर आकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में मेरठ की ओर चल दिए और कट मिलने की इंतजार में चलते रहे। इसी बीच मेरठ की ओर से आ रहे कैंटर की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। पुलिस को मौके पर कैंटर चालक नहीं मिला। पुलिस ने क्रेन की मदद से कैंटर और एंबुलेंस को सड़क किनारे कराया और यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन
मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं कि एंबुलेंस किस रास्ते से एक्सप्रेसवे पर उल्टी दिशा में चढ़ी हैं। मौके पर कैंटर चालक नहीं मिला। आशंका है कि या तो वह फरार है या राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इसकी अभी सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
टायर फटने से पलटा कैंटर छह घायल
विजयनगर क्षेत्र के एनएच-9 पर एबीईएस कालेज के सामने मसूरी से दिल्ली कैंटर में पार्क की घास लेकर जाते समय टायर फटने से पलट गया। हादसे में कैंटर सवार चालक, सहचालक समेत कैंटर सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। मसूरी के रघुनाथपुर पूठी निवासी अंकित घास लगवाने का दिल्ली में काम करते हैं। शुक्रवार तड़के गांव की शिखा, कविता, मीरा, मोनू व कालू को लेकर दिल्ली जा रहे थे। हादसे में सभी घायल हो गए। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि सभी के मामूली चोटें आई हैं। उपचार कराया गया है।