मशीन बेचने के नाम पर डॉक्टर से 1.21 करोड़ की धोखाधड़ी
सार
आरोप है कि उन्होंने साहिबाबाद स्थित स्पेस टाइम मेडिकल सिस्टम एंड हॉस्पिटल फर्नीचर के मालिक प्रमोद कुमार से संपर्क कर अपने अस्पताल के लिए मशीनें बुक की लेकिन 1.21 करोड़ रुपये लेने के बाद उन्होंने न तो मशीनें दी और न रुपये लौटाए। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।डॉ. मनोज गोस्वामी का कहना है कि उन्हें अपने अस्पताल सुशीला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिए मेडिकल संबंधित मशीन व सामान लेने के लिए प्रमोद से संपर्क किया। थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन