फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्लान देखकर निकलें... दशहरे पर शहर में भी रहेगा डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 01:15 AM IST
सार

प्लान देखकर निकलें... दशहरे पर शहर में भी रहेगा डायवर्जन गाजियाबाद।ये वाहन साजन मोड़ से लोहा मंडी से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से हापुड़ चुंगी होते हुए जाएंगे।- मेरठ तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, बस, ऑटो हापुड़ तिराहा, घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

प्लान देखकर निकलें... दशहरे पर शहर में भी रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

गाजियाबाद। दशहरे पर रावण दहन और मेले के लिए बुधवार को शहर में भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन जारी रहेगा। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के लिए मंगलवार को दिल्ली-मेरठ रोड पर जो डायवर्जन रहा वह आज भी लागू रहेगा।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि किसी भी तरह की असुविधा होने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। जानकारी लेने के लिए प्रभारी यातायात निरीक्षक, प्रथम क्षेत्र यातायात निरीक्षक संतोष सिंह (मोबाइल नंबर-7007847087), मुरादनगर क्षेत्र में असुविधा होने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर योगेश चंद पंत(मोबाइल नंबर- 8218965363) या यातायात हेल्पलाइन नंबर-9643322904 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये रहेगा डायवर्जन
- साजन मोड़ की ओर से सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, बस, ऑटो घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन साजन मोड़ से लोहा मंडी से विवेकानंद नगर फ्लाईओवर से हापुड़ चुंगी होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरठ तिराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, बस, ऑटो हापुड़ तिराहा, घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मेरठ तिराहा से घूकना मोड़ से पुराना बस अड्डा होते हुए हापुड़ चुंगी होकर व घूकना मोड़ से एएलटी चौराहा से हापुड़ चुंगी होकर जाएंगे।
- गऊशाला फाटक से हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के भारी नहीं जा सकेंगे। पुराना बस अड्डा से सभी प्रकार के भारी वाहन ट्रक, बस, ऑटो आदि हापुड़ तिराहा की नहीं जा सकेंगे।

- पटेलनगर पुल चढ़ाव से ऊपर पुल पर भारी वाहन ट्रक, बस, ऑटो आदि नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हापुड़ तिराहा से पुराना बस अड्डा होते हुए आंबेडकर मार्ग से आगे जाएंगे।
- हापुड़ तिराहा से घंटाघर की ओर भारी वाहन ट्रक, बस, ऑटो समेत अन्य दो पहिया वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed