फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

व्यापारियों ने स्पा सेंटर पर किया हंगामा, देह व्यापार का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:57 AM IST
सार

व्यापारियों ने स्पा सेंटर पर किया हंगामा, देह व्यापार का लगाया आरोपगाजियाबाद।व्यापारियों ने इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर की वीडियो भी बनाया, जिसमें दो युवतियां मुंह छिपाकर भागते हुए नजर आ रहीं हैं।युवक और युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

व्यापारियों ने स्पा सेंटर पर किया हंगामा, देह व्यापार का लगाया आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित पंचशील मॉल में स्पा सेंटर में रविवार को व्यापारियों ने खुद ही छापा मार कर एक युवक और तीन युवतियों को पकड़ लिया। व्यापारियों ने सेंटर में देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। व्यापारियों ने इस दौरान स्पा सेंटर के अंदर की वीडियो भी बनाया, जिसमें दो युवतियां मुंह छिपाकर भागते हुए नजर आ रहीं हैं। युवक और युवती कमरे में आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

व्यापारी रिकेंश त्यागी ने बताया कि मॉल में करीब सात-आठ स्पा सेंटर हैं, जिनमें स्पा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। रविवार को अन्य सभी स्पा सेंटर बंद थे जबकि एक सेंटर खुला था। यहां देह व्यापार की सूचना मिलते ही व्यापारी सेंटर में गए। व्यापारियों के अंदर घुसते ही वहां मौजूद दो युवतियां मुंह छिपा के दूसरी तरफ भाग गईं। वहीं संचालिका कमरे के दरवाजे पर खड़ी होकर व्यापारियों को अंदर जाने से रोकने लगी। काफी जद्दोजहद केबाद कमरे का दरवाजा खोला गया, जिसमें एक युवती व युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। इस दौरान व्यापारियों ने सारे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। व्यापारियों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस ने आगे से ऐसा नहीं होने देने की बात कहते हुए मामले को तूल न देने की बात कही। आरोप है कि इससे पहले भी देह व्यापार के संबंध में विजयनगर थाने व एसएसपी को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन स्पा सेंटर संचालकों के साथ मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं की जाती। विजय नगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि इस संबंध में जानकारी नहीं है। व्यापारियों के शिकायत देने पर स्पा सेंटर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed