फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पति ने लोकेश देवी से सादिया बनाया, डीएम से शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:00 AM IST
सार

पति ने लोकेश देवी से सादिया बनाया, डीएम से शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने रोका गाजियाबाद।विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर खुद व बच्चों को जबरन मुस्लिम बनाने का आरोप लगाया है।छह साल पहले पति ने मुस्लिम धर्म स्वीकार करते हुए खुद को रईस मोहम्मद बना लिया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

पति ने लोकेश देवी से सादिया बनाया, डीएम से शिकायत करने पहुंची तो पुलिस ने रोका
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पति पर खुद व बच्चों को जबरन मुस्लिम बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शुक्रवार को वह कलक्ट्रेट डीएम से शिकायत करने पहुंची तो उसे पुलिस वालों ने भगा दिया। महिला का कहना है कि वह पिछले छह साल में 50 बार जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काट चुकी है। उनका पति आए दिन उनके घर पर पत्थरबाजी कर घर पर कब्जा करना चाहता है।
लोकेश देवी ने बताया कि उनकी 30 साल पहले राजेंद्र कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। इससे उन्हें तीन बच्चे हैं। छह साल पहले पति ने मुस्लिम धर्म स्वीकार करते हुए खुद को रईस मोहम्मद बना लिया। इसके साथ ही उनके बच्चों को भी पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा कर बेटी अंजू को अन्नु, बेटा राजीव को वारिज व दामाद को आरिफ बना दिया। पति ने उन्हें भी लोकेश से सादिया बना दिया और तलाक देकर दूसरी महिला से शादी कर ली। विजयनगर स्थित घर लोकेश देवी के नाम होने के चलते पति आए दिन पत्थरबाजी करा कर उस पर कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों की मदद से बाहर करा दिया गया। महिला गुहार लगाती रही लेकिन एक न सुनी गई। महिला ने खुद के हाथ पर गुदा हुआ अपना नाम लोकेश देवी बताया लेकिन किसी ने भी उस पर भरोसा नहीं किया। लोकेश देवी ने बताया कि वह हर सप्ताह अपने पति द्वारा दी जा रही मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत करने आती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहना है कि विजयनगर पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed