फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गैंगस्टर का वांछित अंतरराज्यीय चोर इरफान गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

गैंगस्टर का वांछित अंतरराज्यीय चोर इरफान गिरफ्तारगाजियाबाद।इसने गाजियाबाद में भी कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इरफान उर्फ उजाले बिहारी सीतामढ़ी के पुपरी का रहने वाला है।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

गैंगस्टर का वांछित अंतरराज्यीय चोर इरफान गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। लग्जरी गाड़ियों से कोठियों में चोरी करने वाले और गैंगस्टर के वांछित चोर इरफान उर्फ उजाले को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने गाजियाबाद में भी कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इरफान उर्फ उजाले बिहारी सीतामढ़ी के पुपरी का रहने वाला है। गाजियाबाद में की गई चोरी के मामले में इरफान और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से महंगी-महंगी गाड़ियां मिली थीं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इरफान ने दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, बिहार, गोवा, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में चोरी की वारदात की हैं। यह कार से जाकर नंगे पैर चोरी की वारदात को अंजाम देता था जिससे किसी को आने जाने की आवाज न सुनाई दे।
विज्ञापन

सात गांवों की बनवा चुका है सड़क
पूछताछ में पता चला कि गैंगस्टर का आरोपी इरफान बिहार में अपने गांव जोगिया गाढ़ा समेत सात गांवों की सड़क बनवा चुका है। जिसमें उसने एक करोड़ रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed