फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक पर एक फ्री खाने की थाली मंगवाना पड़ा महंगा, डेढ़ लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

एक पर एक फ्री खाने की थाली मंगवाना पड़ा महंगा, डेढ़ लाख ठगेगाजियाबाद।शातिर मोबाइल पर मेसेज भेजकर नामी रेस्तरां की एक खाने की थाली पर दूसरी फ्री देने का झांसा दे रहे हैं।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

एक पर एक फ्री खाने की थाली मंगवाना पड़ा महंगा, डेढ़ लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। साइबर अपराधी अब लुभावने ऑफर देकर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। शातिर मोबाइल पर मेसेज भेजकर नामी रेस्तरां की एक खाने की थाली पर दूसरी फ्री देने का झांसा दे रहे हैं। विश्वास में लेकर 10 रुपये का भुगतान और एप डाउनलोड कराने की प्रक्रिया कराने के बाद मोबाइल हैक करके बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे हैं। इस तरह के 50 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। शातिरों ने एक पर एक थाली फ्री का ऑफर देकर एक व्यक्ति के खाते से डेढ़ लाख रुपये साफ कर दिए।
नंदग्राम के बनवारी नगर के रहने वाले रविंद्र कुमार का कहना है कि उनके पास मोबाइल पर एक मेसेज आया, जिसमें नामी रेस्तरां की खाने की एक थाली लेने पर दूसरी थाली फ्री में देने की बात थी। ऑर्डर करने के लिए मेसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो कॉल उठाने वाले ने लिंक भेजा और उससे 10 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। भुगतान करने के बाद उनके व्हाट्सएप पर बुकिंग आईडी और एक एप डाउनलोड का लिंक आया। शातिरों ने उनसे एप डाउनलोड कर उसमें बुकिंग आईडी डालने को कहा। ऐसा करने पर उनके खाते से 1.52 लाख रुपये निकल गए। रविंद्र ने मामले की साइबर सेल में शिकायत कर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में शातिरों ने एक रिमोट एप के जरिये ठगी की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बुकिंग आईडी के नाम पर किया फोन हैक
इन मामलों में साइबर सेल की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शातिर लोगों के फोन हैक करने के लिंक कोड को बुकिंग आईडी के रूप में भेजकर विश्वास में ले रहे हैं और एप डाउनलोड कराकर मोबाइल को रिमोट पर लेकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
27 अगस्त को दुहाई निवासी आकाश त्यागी को भी शातिरों ने एक खाने की थाली पर दूसरी थाली फ्री देने का झांसा देकर उनके खाते से 31 हजार रुपये निकाल लिए थे। शातिरों ने उनका मोबाइल को हैक करके ठगी की थी।
ऐसे बचें
किसी भी लुभावने ऑफर पर ध्यान न दें।
रेस्तरां या शॉपिंग साइट की आधिकारिक वेबसाइट से ही सामान ऑर्डर करें।
किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
अनजान नंबरों से फोन कॉल उठाने से बचें और उनके द्वारा कहे गए भुगतान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed