{"_id":"632cb897392bcd59092216ed","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2449517167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला के हाथ में चाकू मार लूटे कुंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला के हाथ में चाकू मार लूटे कुंडल
सार
मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला के हाथ में चाकू मार लूटे कुंडलगाजियाबाद।कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में महिला खुद कुंडल उतारकर देते हुए नजर आ रही हैं।शालीमार गार्डन में महिला से मोबाइल लूटासाहिबाबाद।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला के हाथ में चाकू मार लूटे कुंडल
गाजियाबाद। एक के बाद एक वारदात किए जा रहे बाइकर्स गैंग ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गोविंदपुरम के एच ब्लॉक-1 में 80 वर्षीय कांता देवी से कुंडल लूट लिए। वह मंदिर से घर लौट रहीं थी। बदमाशों ने उनके हाथ में चाकू मारकर यह वारदात अंजाम दी और फरार हो गए।
कांता देवी के बेटे श्रवण कुमार शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई प्रवेश शर्मा एच-ब्लाक गोविंदपुरम में रहते हैं। उन्हीं के पास उनकी मां रहती हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बदमाशों ने दो मिनट में वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तो मौके पर गोविंदपुरम चौकी से पुलिस पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने घटना की जांच करने के बजाय उनकी मां को धमकाया और घटना झूठी बताया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में महिला खुद कुंडल उतारकर देते हुए नजर आ रही हैं।
शालीमार गार्डन में महिला से मोबाइल लूटा
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में महिला से बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। भाग रहे बाइक सवार दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। महिला बाजार में सामान खरीदकर घर लौट रही थी। पीछे से आए दो लुटेरों ने फोन लूट लिया। महिला ने शोर मचा दिया। लोग उनके पीछे भागे। गली के मोड़ पर आकर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ और एक लुटेरा गिर गया जबकि दूसरा तेजी से कुछ दूर तक भागा मगर उसे भी लोगों ने दबोच लिया। थाना प्रभारी पीके त्रिपाठी का कहना है कि लुटेरों से पूछताछ कर रहे हैं। ब्यूरो