{"_id":"63277dbbf338c12a31524686","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd244744516","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पूर्व सैनिक को सोसायटी से बाहर निकालने का आरोप, डीपी यादव का भांजा है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पूर्व सैनिक को सोसायटी से बाहर निकालने का आरोप, डीपी यादव का भांजा है आरोपी
Mon, 19 Sep 2022 01:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:51 AM IST
सार
सेना से रिटायर्ड नीरज कुमार राजनगर सेक्टर- नौ में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी इमारत में छह फ्लैट हैं, जिनमें से तीन आरोपी विवेक यादव व उनके रिश्तेदारों के हैं। बैंक में ड्यूटी करने के दौरान उनकी पत्नी फ्लैट में अकेली रहती हैं। आरोप है कि पिछले छह महीने से दंपति को फ्लैट पर कब्जा करने के लिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीपी यादव के भांजे पर आरोप
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहुबली नेता व नीतीश कटारा हत्याकांड में चर्चा में रहे डीपी यादव के भांजे पर कविनगर थाना क्षेत्र में पूर्व सैनिक व उनकी पत्नी को जबरन फ्लैट से निकालने का मामला दर्ज हुआ है। दंपती का इकलौता बेटा वायुसेना में टेक्नीशियन के पद पर जम्मू में तैनात है। तीन दिन भटकने के बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उन्हें सोसायटी में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
सेना से रिटायर्ड नीरज कुमार राजनगर सेक्टर- नौ में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी इमारत में छह फ्लैट हैं, जिनमें से तीन आरोपी विवेक यादव व उनके रिश्तेदारों के हैं। बैंक में ड्यूटी करने के दौरान उनकी पत्नी फ्लैट में अकेली रहती हैं। आरोप है कि पिछले छह महीने से दंपति को फ्लैट पर कब्जा करने के लिए परेशान किया जा रहा है। विवेक यादव ने रौब दिखाते हुए जबरन फ्लैट का कॉमन एरिया कवर कर लिया है। आए दिन बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन
आरोप है कि मेटिंनेस चार्ज की रसीद नहीं दी जाती है। फ्लैट खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सात सितंबर को विवेक यादव ने गार्ड के माध्यम से नीरज कुमार को सोसायटी के गेट से बाहर करवा दिया था। पुलिस की पीसीआर वैन आने के बाद भी गेट नहीं खोला गया था। इसके बाद तीन दिन तक दंपती रिश्तेदारों के यहां भटकते रहे। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दंपती को सोसायटी में प्रवेश मिला।
विज्ञापन
नीरज कुमार ने बताया कि प्रशासन ने साठगांठ के चलते आरोपी के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में इमारत में रहने वाली बुजुर्ग विधवा महिला राज रानी बहल को दबाव में लेते हुए बाजार भाव से बेहद कम पैसे देकर उसके फ्लैट की रजिस्ट्री करा ली थी। थाना प्रभारी कवि नगर अमित कुमार ने बताया कि विवेक यादव व उसकी मां सत्यवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।