फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर महिला चिकित्सक से ठगे 29 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
इंस्टाग्राम पर की दोस्ती फिर महिला चिकित्सक से ठगे 29 लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। शातिर ने एक महिला चिकित्सक से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और बात में उससे 29.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को पोलैंड निवासी फ्रैंक विलियम्स बताया। फ्रैंक ने चिकित्सक से कहा कि वह एक शिप पर तैनात है और इंटरनेट की दिक्कत से किसी के खाते में रकम नहीं भेज पा रहा है। महिला चिकित्सक मसूरी के अस्पताल में तैनात है। उन्होंने बताया कि 2018 में इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती फ्रैंक विलियम्स नाम के व्यक्ति के साथ हुई, जिसने खुद को जर्मनी से बताया और पोलैंड में जहाज पर सेलर बताया। दोनों के बीच बातचीत शुरू होने के कुछ दिन बाद फ्रैंक ने इंटरनेट की दिक्कत बताकर अपने खाते की डिटेल दे दी। जिससे किसी को 70 हजार डॉलर का भुगतान करने की बात कही। उन्होंने उसके खाते से दिए गए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। उनका कहना है कि कुछ दिन बाद उसने इंटरनेशनल भुगतान करने से आईपी एड्रेस ट्रेस होने से पेनल्टी लगने की बात कही ऐसे में उसने 85 हजार रुपये उनसे ले लिए। इसके बाद वह लगातार विश्वास में लेकर इस परेशानी से बचाने के नाम पर ठगी करता रहा। शातिर ने उनसे 29.40 लाख रुपये ठग लिए। परेशान होकर महिला चिकित्सक ने साइबर सेल में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर सेल प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed