फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार दो युवक, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से गिरे बाइक सवार दो युवक, गंभीर
विज्ञापन

गाजियाबाद। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से गिरकर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चांद मस्जिद सराय नजर अली निवासी छात्र अजीम (15) और शहजाद (14) है। दोनों घर से घंटाघर कंपनी बाग में घूमने के लिए निकले थे। तेज रफ्तार बाइक दूधेश्वरनाथ चौकी के ऊफर फ्लाईओवर पर बने टर्न पर रेलिंग से टकरा गई और दोनों बाइक समेत 20 फुट ऊंचाई से नीचे आ गिरे। राहगीरों ने दोनों को एमएमजी में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। अजीम के पिता रसूल मोहम्मद ई-रिक्शा चालक हैं। अजीम के पिता ने बताया कि अजीम और शहजाद कुछ दिनों से सुबह घूमने के लिए जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह भी वह घूमने निकले थे। बाइक शहजाद की थी और वही चला रहा था। उन्होंने बताया कि अजीम के दोनों हाथों में, पैर, कमर और सिर में गंभीर चोट आई है वहीं शहजाद की हालत भी गंभीर बनी हुई है। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर टकराने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

दो हादसे में पांच लोगों की जा चुकी है जान
इससे पहले भी 29 जून और 11 अगस्त को भी इसी फ्लाईओवर पर हादसे हो चुके हैं। इनमें पांच लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद भी फ्लाईओवर पर हादसे रोकने के लिए न तो पुलिस की आंख खुली और न ही संबंधित विभाग की। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है मामले को गंभीरता से लेकर संबंधित विभाग को पत्र लिखकर फ्लाईओवर की साइड में ऊंची रेलिंग लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 जून: तेज रफ्तार बाइक सवार फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे निगम कर्मचारियों से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक निगम कर्मचारी समेत नीचे आ गिरे। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

11 अगस्त: तेज रफ्तार बाइक फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई। हादसे में दोनों दोस्त नीचे आ गिरे। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed