फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

100 मकान और फैक्टरियों में कर चुके हैं चोरी, पांच गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
100 मकान और फैक्टरियों में कर चुके हैं चोरी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को बंद पड़े मकान और फैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। लॉकडाउन से लेकर अब तक यह शातिर 100 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बुधवार रात भी ये लिंक रोड क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्टरी में से सामान चोरी करके टैंपो में ले जा रहे थे। पुलिस ने कबाड़ी समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नौ कूलिंग कंडेंसर क्वायल, टैंपो और सात हजार की नकदी बरामद की है। गिरोह के दो चोर अभी फरार हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि पकड़े गए चोर विजय नगर के केला देहात निवासी राजू शर्मा, इंदिरापुरम वसुंधरा सेक्टर-2 सी निवासी ईदी उर्फ रवीउल, बुलंदशहर के जहांगीराबाद जलीलपुर निकवासी सरफराज, सिकंदराबाद के गेसुपुर के रहने वाले दानिश और बदायूं के बिनावर निजामपुर के रहने वाले मनिया उर्फ इलियास हैं। इनमें से सरफराज और दानिश हाल में गाजियाबाद में न्यू हिंडन विहार में और मनिया कौशांबी में शुक्र बाजार कबाड़ी मार्केट के पीछे रह रहे थे। इनके साथी हापुड़ के सिंभावली निवासी शमशाद और कौशांबी के शुक्र बाजार निवासी बबलू फरार हैं। गिरोह का सरगना बबलू है। जिनकी तलाश की जा रही है। बुधवार रात चोरों ने लिंक रोड क्षेत्र की बीपीएल की फैक्टरी में चोरी की वारदात की।
विज्ञापन

पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी की वारदात करने के लिए वह सभी साथ रहते हैं और बंद पड़े मकान और फैक्टरी में चोरी की वारदात करते हैं। ये लोग रेकी करने के बाद मकान या फैक्टरी में घुसते हैं और अपने साथियों को बुला लेते हैं। सामान एक जगह इकट्ठा करने के बाद वह राजू को सूचना देते हैं जो टैंपो लेकर मौके पर आता है। इसके बाद वह सामान को टैंपों में भरकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ी को बेचते थे चोरी का सामान
क्राइम ब्रांच ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी सरफराज को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह चोरी का सामान कबाड़ी सरफराज को बेचते थे। सामान बेचने पर जो पैसा आता था वह सभी आपस में बराबर बांट लेते थे।

गरीब आदमी और क्या करे
पुलिस ने चोरों से पूछा चोरी की वारदात क्यों कर रहे हो तो चोरों ने कहा गरीब आदमी और क्या करे? वह चोरी की वारदात करके अपने शौक पूरे कर रहे हैं और परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। करीब ढाई साल से वह चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed