{"_id":"6314fb5d0cc7187251653b8e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd244027732","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीट रहा था सराफ, बट्टा मार बेटी ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीट रहा था सराफ, बट्टा मार बेटी ने ले ली जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को पीट रहा था सराफ, बट्टा मार बेटी ने ले ली जान
गाजियाबाद। संजय नगर में शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे सराफ अमित वर्मा (40) की घर में ही सिर में बट्टा मारकर 16 साल की बेटी ने हत्या कर दी। वह उस समय पत्नी शालू को बुरी तरह से पीट रहे थे। आठ माह से रोज इसी तरह मां को पिटते देख आजिज आई बेटी ने पहले से ही हत्या से लेकर शव को ठिकाने लगाने तक की साजिश रच रखी थी। उसने मां की मदद से शव को कार में रखा और रात के अंधेरे में इसे कमला नेहरू नगर के सुनसान इलाके में छोड़ पैदल घर आ गई।
कार के नंबर से ही पुलिस शनिवार सुबह मां-बेटी तक पहुंच गई। दोनों से पूछताछ में खुलासा हो गया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। शालू ने पुलिस को बताया कि पति के सहारनपुर की महिला से प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद उनका व्यवहार उनके प्रति बदल गया। वह रोज शराब पीकर आते थे और उन्हें पीटते थे। बेटी ने बताया कि उसने पहले ही सिल का बट्टा एक तरफ रख दिया था। वह ठान चुकी थी कि पिता ने मां को फिर से पीटा तो वह इस बार उनकी जान ले लेगी। उससे मां को पिटते हुए देखना बर्दाश्त नहीं हो रहा था। पुलिस ने बताया कि संजय नगर सेक्टर-23 के एम ब्लॉक निवासी अमित की नोएडा में जूलरी शॅाप है। उनकी कार लावारिस हालत में मिली। पिछली सीट पर उनका शव था। कार के नंबर से उनका पता मिला। इस पर पुलिस टीम पहुंची तो मां-बेटी ने घटना से अनजान होने का नाटक किया लेकिन थोड़ी देर की पूछताछ में ही सच उगल दिया। सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शनिवार रात
12:30 बजे - अमित ने पत्नी को पीटना शुरू किया।
01:30 बजे - बेटी ने बट्टा मार अमित की जान ले ली।
02:30 बजे - मां-बेटी शव को पहली मंजिल से नीचे ले आईं।
02:35 बजे - बेटी शव को कार में रखकर चली गई।
02:45 बजे - बेटी ने कार को कमला नेहरू नगर में छोड़ दिया।
03:00 बजे - बेटी कार को छोड़ पैदल घर पहुंच गई।
रविवार सुबह
3:40 बजे - पुलिस को लावारिस कार दिखी, उसमें शव था।
4:00बजे - संयुक्त अस्पताल में चिकित्सक ने सराफ को मृत बताया।
08 बजे - पुलिस सराफ के घर पहुंची, मां-बेटी से पूछताछ की।
09 बजे - पुलिस ने हत्या का खुलासा हो जाने का दावा किया।