{"_id":"6314fab6ee14ea63f1650d57","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2440267121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: ऑटो ठीक से चला...कहने पर फोड़ दी चिकित्सक की आंख, आरोपी ने साथियों संग किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: ऑटो ठीक से चला...कहने पर फोड़ दी चिकित्सक की आंख, आरोपी ने साथियों संग किया हमला
Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:51 AM IST
सार
डॉ. नाजिम ने बताया कि उनके पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर छोड़कर क्लीनिक जा रहे थे। कार बैक करते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहा आटो उनकी कार से टकरा गया। उनके बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
घायल डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी में डासना के चार बीसा कालोनी निवासी डॉ. नाजिम की कार एक ऑटो से टकरा गई। इस पर उन्होंने चालक को देखकर ऑटो चलाने की बात कह दी। इस पर भड़के ऑटो चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और डॉ. नाजिम की पिटाई कर धारदार हथियार से आंख फोड़ दी।
डॉ. नाजिम ने बताया कि उनके पिता का एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर छोड़कर क्लीनिक जा रहे थे। कार बैक करते समय सामने से तेज रफ्तार में आ रहा आटो उनकी कार से टकरा गया। उनके बीच कहासुनी हो गई।
इसके बाद ऑटो चालक ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और रास्ते में उनकी कार रोककर मारपीट शुरू कर दी। युवकों के हमले में घायल नाजिम बेहोश हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि मामले में अजीम, फरमान, रिजवान, मोहसिन और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।