फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पुलिस व्यस्त-चोर मस्त, खुद करें घरों की रखवाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस व्यस्त-चोर मस्त, खुद करें घरों की रखवाली
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में चोरों का आतंक बढ़ गया है। हर थाना क्षेत्र में घरों को निशाना बनाकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अधिकारी बैठकों के दौर में व्यस्त हैं तो थाना और चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों का खौफ बदमाशों में दिखाई नहीं दे रहा। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से रोजाना चोरी की घटना हो रही हैं। इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। मसूरी, कविनगर, सिहानी गेट, मोदीनगर के बाद मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर में दिनदहाड़े दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली।
संजयनगर में दिनदहाड़े दो मकानों के ताले तोड़े
संजयनगर सेक्टर-23 में शुक्रवार दोपहर चोरों ने दिनदहाड़े दो मकानों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय दोनों परिवार बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। एम-ब्लॉक निवासी प्रियांक त्यागी वसुंधरा में एक कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी बीएसएफ में त्रिपुरा में तैनात हैं। शुक्रवार को प्रियांक अपने ऑफिस गए थे। शाम सात बजे घर लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। घर में सामान बिखरा मिला और एक टेबलेट, सोने की चेन, 12 हजार की नकदी और लाखों की कीमत के गहने गायब मिले। घर के बाहर बनी दीवार कूदकर चोरों ने चोरी की वारदात की। एल-ब्लॉक निवासी श्याम सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनके दोनों बेटे अपने ऑफिस गए थे और वह खुद काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी कांता देवी अकेली थी। उनके बेटे रोहन ने बताया कि करीब 12 बजे उनकी मां घर का ताला लगाकर दवाई लेने गई थीं। सवा बजे करीब वापस लौटने पर उन्हें घर के ताले टूटे मिले। घर के अंदर लॉकर भी टूटा था। चोर चार सोने की अंगूठी, पायल, चेन, बाली, सोने का सेट और 1.70 लाख की नकदी चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

सो रहा परिवार चोरों ने खंगाला घर
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के जीआईटी क्वार्टर निवासी सीताराम मौर्य के मकान में चोरों ने घुसकर घर खंगालकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह उठने पर परिवार को चोरी का पता चला। चोर लैपटॉप समेत सोने-चांदी के गहने चोरी करके ले गए। सीताराम मौर्य का कहना है कि रात के समय परिवार में सभी सो रहे थे। दरवाजे की कुंडी भी बंद थी लेकिन सुबह उठने पर कमरे में सारा सामान बिखरा मिला। देखने पर पता चला कि दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, पाजेब, स्मार्ट वॉच, समेत अन्य दस्तावेज गायब थे। चोरी की घटना के पास से परिवार दहशत में है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवंतिका निवासी लोगों ने एसएसपी से की शिकायत
कविनगर के अवंतिका फेस-2 निवासी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की शिकायत करने शनिवार को रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचे। लोगों ने क्षेत्र में गश्त न होने की शिकायत की है। उनका कहना है कि पिछले चार दिन में पांच घरों में चोरी हो चुकी हैं। इससे लोग दहशत में हैं। मौके पर संजीव चौधरी, परविंदर, विनय, पराग, मोहित, विशाल आदि मौजूद रहे।

एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किया जा रहा है। चोरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed