{"_id":"63068837df3bbb58bb5368bd","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2434745132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मनचले से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल तो घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मनचले से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल तो घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
सार
छात्रा के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। पिछले काफी समय से मसूरी निवासी सुहैल स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अश्लील फब्तियां कस रहा था। मजबूर होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इससे आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह छात्रा के घर के सामने बैठकर अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र में मनचले की हरकतों के चलते नाबालिग का स्कूल जाना बंद हो गया। पीड़िता के परिजनों ने जब घर जाकर शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। छात्रा के पिता ने एसपी सिटी को शिकायत देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र निवासी आठवीं की छात्रा के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। पिछले काफी समय से मसूरी निवासी सुहैल स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अश्लील फब्तियां कस रहा था। मना करने पर नहीं मानने पर मजबूर होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इससे आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह छात्रा के घर के सामने बैठकर अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
बुधवार को इस संबंध में जब सुहैल के पिता से शिकायत की गई तो वह अपने परिवार के साथ छात्रा के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा की मां के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपियों ने छात्रा को जबरन उठाकर सुहैल के साथ शादी कराने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि आरोपी सुहेल के खिलाफ छेड़छाड़ करने व पास्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुहैल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।