फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tappebaaz stole bag full of cash by saying that there was puncture in car

Ghaziabad: टप्पेबाजों ने कार में पंचर बताकर चोरी किया नकदी से भरा बैग, वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
सार

विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस कर जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Tappebaaz stole bag full of cash by saying that there was puncture in car
नाराज पुलिस वालों ने कार कोकिया पंचर - फोटो : amar ujala

विस्तार

विजयनगर क्षेत्र में टप्पेबाजों ने कार में पंचर होने का झांसा देकर सात लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया। टप्पेबाजों ने अपाची बाइक पर कार सवार को कार में पंचर होने की बात कहकर रुकवा लिया। जैसे ही कार चालक कार से बाहर निकले तो टप्पेबाजों ने उनकी कार से बैग चोरी कर लिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


क्रासिंग रिपब्लिक निवासी विनोद कुमार गुप्ता निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी क्रेटा कार से बुधवार को इंदिरापुरम गए थे और वहां से दोपहर करीब दो बजे वापस घर लौट रहे थे। हिंडन पुल पर बिना नंबर की अपाची बाइक सवार दो युवकों ने उनसे उनकी कार में पंचर होने की बात कही, लेकिन उन्होंने उनकी ओर ध्यान नहीं दिया। बाइक सवार बदमाशों ने उनसे एक बार फिर कहा कि कार में पंचर हो गया है। इस पर भी उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद चलती गाड़ी में बदमाशों ने पंचर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह गाड़ी को लेकर बाईपास चौकी क्षेत्र में स्थित शिवम मोटर्स के समीप पंचर वाले की दुकान पर पहुंचे और पंचर लगवाने लगे। पंचर लगवाने के बाद वह वापस कार में बैठने लगे तो बाइक सावर बदमाश उनकी कार में रखे बैग को लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में सात लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed