{"_id":"630686ce8970800f2907f5af","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd243473933","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: कोचिंग संचालक की हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, परिजनों का आरोप- अनिल को धक्का दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: कोचिंग संचालक की हत्या के मामले में दो भाई गिरफ्तार, परिजनों का आरोप- अनिल को धक्का दिया गया
Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
मामले में अनिल के भाई मनोज ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शास्त्री नगर में चार फरवरी की रात कोचिंग संचालक अनिल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने सगे भाई नरेंद्र और हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सात महीनों तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी की फटकार के बाद कविनगर पुलिस की नींद टूटी और कार्रवाई की।
विज्ञापन
चार फरवरी की शाम नरेंद्र व हरेंद्र अनिल को किसी काम से अपने साथ ले गए थे। वहां सभी ने शराब पी। घर वापस लौटते समय नरेंद्र की कार अनिल चला रहे थे, जो पेड़ से टकरा गई। कार में काफी नुकसान होने पर नरेंद्र और हरेंद्र ने अनिल पर कार ठीक कराने का दबाव बनाया। इसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। अनिल वहां से भागकर घर पहुंचा तो दोनों भाई अनिल के घर में घुस गए और कमरे से निकालकर उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान धक्का-मुक्की में अनिल छत से गिरकर मौत हो गई। अनिल के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अनिल को धक्का दिया था।
विज्ञापन