{"_id":"62f6aaf9b6479019fe70f8f2","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2429438195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण नहीं होने पर शातिरों के निशाने पर ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण नहीं होने पर शातिरों के निशाने पर ई-रिक्शा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकरण नहीं होने पर शातिरों के निशाने पर ई-रिक्शा
गाजियाबाद। वाहन चोरी में अब ई-रिक्शा शातिरों के निशाने पर हैं। इनके पंजीकरण न होने से बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कहीं भी आसानी से बेच देते हैं। जहरखुरानी गिरोह के सदस्य पिछले छह माह में 200 से अधिक ई-रिक्शा लूट चुके हैं। इन्हें संभल, बुलंदशहर व अन्य जिलों में 40 से 45 हजार रुपये में बेच रहे हैं। क्राइम ब्रांच और सिहानी गेट पुलिस 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इनसे केवल 19 ई-रिक्शा ही बरामद कर पाईं है। पुलिस दावा कर रही है गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नंदग्राम क्षेत्र में बदमाशों ने सवारी बनकर एक ई-रिक्शा बुक किया और कुछ दूर जाने के बाद सुनसान इलाके में चालक को कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर रिक्शा लूट लिया। चालक को होश आने पर इसका पता चला। नंदग्राम निवासी मोहिनी शर्मा का कहना है कि उनके पति राजेश शर्मा ई-रिक्शा चलाते हैं। सोमवार को उनके पति रेत मंडी के पास सवारी की इंतजार में खड़े थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने रिक्शा को मोरटा गांव के लिए बुक किया और रास्ते में उन्हें कुछ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गए। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो उसकी तलाश की। वह जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती मिले। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सिहानी गेट थाने और विजयनगर थाने में ही जुलाई तक करीब 100 मामले में दर्ज हो चुके हैं। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि गिरोह को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। कई आरोपी पकड़े जा चुके हैं। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
महिला को रखते हैं साथ
जहरखुरानी गिरोह के सदस्य अपने साथ एक महिला को भी साथ रखते हैं। पकड़े गए आरोपियों से इसकी जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि महिला को साथ रखने से किसी को शक नहीं होता और आसानी से वारदात को अंजाम देते हैं।