{"_id":"62eebff9c400821cf6055b7c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd242643972","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: सड़क पर मना रहे थे जन्मदिन, केक काटते हुए की हर्ष फायरिंग, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: सड़क पर मना रहे थे जन्मदिन, केक काटते हुए की हर्ष फायरिंग, दो गिरफ्तार
Sun, 07 Aug 2022 11:43 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:43 AM IST
सार
मसूरी के सिकरोड़ा निवासी शहजाद सैफी का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो कार पर केक रखकर काट रहा था। इसी बीच पिपलेड़ा के जाकिर कॉलोनी निवासी आदिल सैफी (20) ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में शुक्रवार देर रात सड़क पर खड़े होकर एक लग्जरी कार पर केक काटने और फिर हर्ष फायरिंग करना युवकों को महंगा पड़ गया। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने मौके पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मसूरी के सिकरोड़ा निवासी शहजाद सैफी का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ कविनगर क्षेत्र के गोविंदपुरम में आकर स्कॉर्पियो कार पर केक रखकर काट रहा था। इसी बीच पिपलेड़ा के जाकिर कॉलोनी निवासी आदिल सैफी (20) ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी युवक भाग गए लेकिन पुलिस ने आदिल सैफी और रसूलपुर सिकरोड़ा निवासी बिलाल अहमद को पकड़ लिया। कविनगर पुलिस ने बताया कि आदिल के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है और बिलाल के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन