फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Attack on area co-ordinator of bank with sticks

Ghaziabad: बैंक के एरिया को-आर्डिनेटर पर लाठी-डंडों से हमला, चंगुल से छूटकर पुलिस को सुनाई आपबीती

Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

मौके पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Attack on area co-ordinator of bank with sticks
मारपीट - फोटो : istock

विस्तार

गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बैंक के एरिया को-आर्डिनेटर संदीप कुमार पर जानलेवा हमला व फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विजयनगर थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी उसे अगवा कर सुनसान इलाके में ले गए और मारपीट की। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह वहां से निकला। उन लोगों ने गोली भी चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


अकबरपुर बहरामपुर के रहने वाले संदीप कुमार गुड़गांव में एचडीएफसी बैंक में एरिया को-आर्डिनेटर हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार रात वह विजयनगर में ही एक जिम में गए थे। इसी दौरान प्रिंस यादव और मुकुल चौधरी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जबरन पकड़कर सुनसान इलाके में ले गए। लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर निकले और पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed